यूक्रेन के हालात ठीक नहीं हैं मंगलवार दोपहर चिलचिलाती धूप में 12.10 बजे खंडवा निवासी छात्र ताहिर लोखंडवाल मां के साथ जनसुनवाई में पहुंचा। अपर कलेक्टर को आवेदन देकर कहा, साहब मैं यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहा था। वर्तमान समय में आप को मालूम है कि यूक्रेन के हालात ठीक नहीं हैं। मुझे नहीं लगता कि छह माह तक हम वहां जा सकेंगे। हालात सुधरने की स्थित नहीं दिख रही है। मैं अनुरोध करता हूं कि मुझे मुख्य अस्पताल खंडवा में सीखने की अनुमति दी जाए। जिससे मैं अनुभव हासिल कर सकूं। और भविष्य में अपने देश की सेवा कर संकू।
मां बोली, इंटर्नशिप नहीं मिला तो चौपट हो जाएगा भविष्य
छात्र ताहिर की मां ने अधिकारियों से कहा कि बेटा जिस एरिया में पढ़ाई करता था अब वहां भी युद्ध शुरू हो गया। यूक्रेन वाले कहते हैं कि ऑनलाइन पढ़ते रहिए डिग्री मिल जाएगी। ऐसी डिग्री किस काम की। जब प्रैक्टिकल जानकारी नहीं होगी। ऐसे हालात में यहां इंटर्नशिप मिल जाए तो जीवन सुधर जाएगा। नहीं तो भविष्य चौपट हो जाएगा। ये बात अकेले हमारे बेटे की नहीं एपपी के 20 हजार छात्रों की है। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।

12 सेमेस्टर में 9 हो चुका है पूरा
ताहिर ने आवेदन के दौरान पत्रिका को जानकारी दी कि यूक्रेन में एमबीबीएस का 5वां साल है। 12 सेमेस्टर में 9 पूरा हो गया है। तीन बाकी है। ओडेसा एरिया में रहता था। युद्ध शुरू होन पर वह यूक्रेन से 5 मार्च को खंडवा लौट आया। एक माह बीत गए। ऑनलाइन क्लाश में कुछ समझ नहीं आ रहा है। अब ओडेसा की ओर भी युद्ध शुरू हो यगा है। ऐसे में अब पढ़ाई प्रभावित हो रही है।