खंडवा

Weather update: सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा 6 डिग्री पर पहुंचा, कड़ाके की सर्दी ने ठिठुराया

दो दिन बाद ठंड से राहत मिलने के आसार, उत्तरी हवाओं के कारण न्यूनतम पारा

खंडवाJan 31, 2021 / 09:26 pm

जितेंद्र तिवारी

minimum mercury reached 6 degrees for the first time in the season

खंडवा. उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है, पिछले चार दिनों से हवाओं का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बना है। इसके चलते बर्फीली हवाओं से वातावरण में ठिठुरन है। वहीं न्यूनतम पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को सीजन का सबसे कम न्यूनतम तामपान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए लोग अलावा जला रहे हैं। शनिवार को सुबह से ही वातावरण में ठिठुरन रही। दिनभर हवाएं चली। वहीं शाम को कंपकंपा देने वाली सर्दी ने लोगों को ठिठुराया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो दो दिन तक ठंड के तेवर इसी तरह तीखे बने रहेंगे। इसके बाद दो फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बढेगा पारा
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वर्तमान में आसमान एकदम साफ है। साथ ही अभी कोई वेदर सिस्टम भी सक्रिय नहीं है। इस कारण 31 जनवरी तक ठंड के तेवर तीखे बने रहेंगे। इसके बाद दो फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से राजस्थान के आसपास प्रति चक्रवात बनने के आसार हैं। उसके असर से एक बार फिर हवाओं का रुख बदलेगा। वातावरण में नमी बढऩे के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

Home / Khandwa / Weather update: सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा 6 डिग्री पर पहुंचा, कड़ाके की सर्दी ने ठिठुराया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.