script

गुणवत्ताहीन निर्माण देख मंत्री बोले-अंग्रेज चले गए, अंग्रेजियत छोड़ गए, जांच कराएंगे

locationखंडवाPublished: Nov 19, 2020 08:57:47 pm

Submitted by:

tarunendra chauhan

कृषि मंत्री मंडी में सभागृह का लोकार्पण करने खंडवा आए

meeting

meeting

खंडवा. प्रदेश के कृषि मंत्री यहां मंडी में सभागृह का लोकार्पण करने आए। नवनिर्मित भवन की छत पर नजर गई और यहां गुणवत्ताहीन निर्माण देखा तो बोले- ये सिस्टम खराब है। अंग्रेज चले गए, अंग्रेजियत छोड़ गए। प्रशासन पर 24 घंटे तो कोई राजनीतिक व्यक्ति नजर नहीं रख सकता। लेकिन, मेरे मंत्री बनने के बाद 24 घंटे में किसानों को तौल के डबल पैसे लगते थे, उसे बंद कराया। जांच कराएंगे जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई करेंगे।

मंत्री पटेल ने कहा कि प्रदेश की कृषि उपज मंडियों को हाइटेक व स्मार्ट मंडी के रूप में विकसित किया जाएगा। खंडवा की कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए व सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने के उद्देश्य से जिले की मूंदी, पंधाना व खंडवा की कृषि उपज मंडी में 1-1 करोड़ रुपए लागत के किसान सभागृह निर्मित कराने की घोषणा भी की। मंत्री पटेल ने मंडी परिसर में क्रेता-विक्रेता संघ के दीपावली मिलन समारोह में संबोधित किया। अशोक अग्रवाल स्मृति सभागृह के लोकार्पण में विधायक देवेन्द्र वर्मा, राम दांगोरे व नारायण पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल तथा पूर्व महापौर सुभाष कोठारी व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

गो कै बिनेट: गोवंश बढ़ाने में होगी मददगार
गो कैबिनेट बनाए जाने की मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की घोषणा पर मंत्री पटेल ने कहा कि कृषि मंत्री होने के नाते मैं इसका स्वागत-अभिनंदन करता हूं। मशीनीकरण व पेस्टीसाइट के उपयोग के कारण हमने बीमारी का घर कर लिया। हमारी सोच है कि गोवंश को आगे बढ़ाना है। 2005 में मैं विषय लाया था कि हर ग्राम पंचायत में गोशाला होनी चाहिए।

यह भी बोले कृषि मंत्री…
ग्रामीण क्षेत्र में स्थायी सम्पतियों का मूल्यांकन भी अब किया जाएगा। प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार किसानों के हित में कानूनों में बदलाव कर रही है। मंडी परिसर की खाली जमीन पर किसान मॉल बनवाए जाएंगे। साथ ही मंडी व्यापारियों के गोदाम, कोल्ड स्टोरेज भी बनवाएंगे तथा व्यापारियों को रियायती मूल्य पर इसके लिए भूमि मंडी परिसर में उपलब्ध कराई जाएगी। किसान का सम्मान सबसे अधिक जरूरी है। मंडी सचिव को निर्देश दिए कि कल से ही मंडी के गेट पर किसानों व व्यापारियों का तिलक लगाकर सम्मान करने का कार्य प्रारंभ किया जाए।स्मार्ट मंडी के तहत मंडी टैक्स 1.70 से 50 पैसे कर दिया, मंडी के बाहर फ्री कर दिया ताकि किसानों को झंझट न आए। प्राइवेट मंडियां भी बनेंगी।

इन्होंने ये रखी मांग
भारतीय किसान संघ ने वर्ष 2018-19 की बीमा राशि के आवंटन में अधिकारियों की लापरवाही में सुधार कर कार्रवाई करने, सोयाबीन, मक्का व गेहूं की भावांतर राशि का भुगतान तुरंत करने, वर्ष-2019 में हुए फसल नुकसानी की 75 प्रतिशत राहत राशि किसानों के खाते में तुरंत भेजने, खेती के लिए 10 घंटे बिजली दिन में देने, छैगांवमाखन उद्वहन सिंचाई योजना का परीक्षण कर गेहूं की फसल में किसानों को पानी देने, सिंगोट से लगे 80 से अधिक गांव को लाभ देने व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में किसानों से राशि वापस न लेने की मांग की।

ट्रेंडिंग वीडियो