script

निमाड़ के करीब पहुंचा मानसून, झमाझम बारिश के संकेत

locationखंडवाPublished: Jun 25, 2018 01:24:22 am

खाड़ी में सिस्टम सक्रिय होने से मानसून तेजी से बढ़ रहा आगे

Monsoon in khandwa

Monsoon in khandwa

खंडवा. बंगाड़ की खाड़ी में सिस्टम सक्रिय होने से मानसून तेजी से निमाड़ की ओर बढ़ रहा है। मानसून निमाड़ के करीब पहुंच गया है। जिससे जल्द ही अच्छी बारिश होने के संकेत बताए जा रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया निमाड़ में अगले 48 घंटों में मानसून दस्तक देगा। इसके बाद से मंगलवार तक खंडवा में झमाझम बारिश की संभावना बनी हुई है। इस बार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठे मानसून के दोनों सिस्टम एक साथ आ रहे। खंडवा में अब तक 29 मिमी बारिश हो चुकी है। हालांकि इस बार प्री-मानसून में अपेक्षा से कम बारिश हुई। इधर, शनिवार रात हुई बारिश के बाद रविवार सुबह से ही आसमान साफ रहा। सुबह से तीखी धूप और उमसभरी गर्मी ने लोगों को जमकर परेशान किया, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदला और आसमान में घने काले बादल छा गए। शाम 4.30 बजे अचानक करीब 10 मिनट के लिए तेज बारिश हुई। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस रास्ते निमाड़ पहुंचेगा मानसून
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मप्र में अरब सागर से आने वाला मानसून मुंबई से होकर आता है। जिससे सबसे पहले बड़वानी, खंडवा, इंदौर सहित मालवा-निमाड़ में पहुंचता है। बंगाल की खाड़ी का मानसून छत्तीसगढ़ से होते हुए मप्र में प्रवेश कर रहा है। ये बालाघाट, जबलपुर के रास्ते मप्र पहुंचेगा। इसका प्रभाव पूर्वी मप्र में ज्यादा रहेगा।

किसानों ने बोवनी शुरू की
इधर, शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर रोशन आई है। रविवार से ही किसानों ने खेतों में बोवनी शुरू कर दी है। वहीं कुछ किसान खेतों को बनाने का काम कर रहे है। गांजा बडग़ांव के किसान राधेश्याम पटेल ने बताया लगातार बदल रहे मौसम को देख जल्द बारिश होने की उम्मीद है। इसलिए बोवनी शुरू की है। ताकि बारिश होने पर फसल को लाभ हो।

ट्रेंडिंग वीडियो