MP Election 2023 : प्रदेश के 24 जिले में 321 कर्मचारी खंडवा की मतदाता सूची में दर्ज, एक-एक वोटर के लिए भेजे गए वाहन
खंडवाPublished: Nov 15, 2023 01:04:46 pm
प्रदेश के श्योरपुर, रीवा, सीधी, डिंडोरी, उमरिया में कर्मचारियों के लिए यहां से भेजे डाक मतपत्र


evm election
जिले के बाहर नौकरी करने वाले कर्मचारियों को डाक मतपत्र अलग-अलग वाहनों से प्रदेश भर के जिलों में भेजा गया है। प्रदेश के 24 जिले में 321 कर्मचारी खंडवा जिले की मतदाता सूची में दर्ज हैं। बुरहानपुर, हरदा और इंदौर में सबसे अधिक मतपत्र भेजे गए हैं। श्योपुर, रीवा, सीधी, उमरिया, डिंडोरी समेत सात जिले में एक-एक ही कर्मचारी हैं। एक-एक डाक मतपत्र लेकर कर्मचारी और अलग-अलग वाहन भेजे गए हैं। वाहन और कर्मचारी के जाने और आने में खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।