खंडवाPublished: Oct 22, 2023 01:39:39 pm
deepak deewan
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी बहुप्रतीक्षित पांचवीं सूची शनिवार शाम को घोषित कर दी। खंडवा जिले से मौजूदा दो विधायकों का टिकट कटा है। चार बार के विधायक देवेंद्र वर्मा और मांधाता विधायक राम दांगोरे का टिकट काट दिया। जिपं अध्यक्ष कंचन तनवे को खंडवा से प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस छोडकऱ हाल ही में भाजपा में शामिल हुई छाया मोरे को पंधाना से टिकट दिया गया है।
खंडवा. विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी बहुप्रतीक्षित पांचवीं सूची शनिवार शाम को घोषित कर दी। खंडवा जिले से मौजूदा दो विधायकों का टिकट कटा है। चार बार के विधायक देवेंद्र वर्मा और मांधाता विधायक राम दांगोरे का टिकट काट दिया। जिपं अध्यक्ष कंचन तनवे को खंडवा से प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस छोडकऱ हाल ही में भाजपा में शामिल हुई छाया मोरे को पंधाना से टिकट दिया गया है। वहीं, मांधाता में मौजूद विधायक नारायण पटेल को दूसरी बार मैदान में उतारा। नारायण पिछले सत्र में दल-बदलकर भाजपा में शामिल हुए थे।