scriptmp election 2023 BJP ticket to Kanchan Tanve in Khandwa | mp election 2023 खंडवा में विधायक ने पहचानने से कर दिया इंकार उन्हें मिली बीजेपी की टिकट | Patrika News

mp election 2023 खंडवा में विधायक ने पहचानने से कर दिया इंकार उन्हें मिली बीजेपी की टिकट

locationखंडवाPublished: Oct 22, 2023 01:09:47 pm

Submitted by:

deepak deewan

भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मौजूदा विधायक का टिकट काटकर पहली बार महिला प्रत्याशी को मौका दिया है। खंडवा विधानसभा सीट पर अब तक हुए 15 चुनाव और एक उपचुनाव हुए, लेकिन भाजपा से हमेशा पुरुषों को ही मौका मिलता रहा है। हालांकि यह मौका भाजपा ने पार्टी की अंतरकलह को थामने के लिए दिया।

kanchan.png
खंडवा विधानसभा सीट

खंडवा. भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मौजूदा विधायक का टिकट काटकर पहली बार महिला प्रत्याशी को मौका दिया है। खंडवा विधानसभा सीट पर अब तक हुए 15 चुनाव और एक उपचुनाव हुए, लेकिन भाजपा से हमेशा पुरुषों को ही मौका मिलता रहा है। हालांकि यह मौका भाजपा ने पार्टी की अंतरकलह को थामने के लिए दिया। अनुशासित पार्टी मानी जाने वाली भाजपा में पहली बार कार्यकर्ता मौजूदा विधायक के टिकट का विरोध करने के लिए भोपाल पहुंचे थे। प्रदर्शन किया, जिसके चलते पार्टी को अपना निर्णय बदलना पड़ा। ऐसा ही हाल पंधाना विधायक राम दांगोरे का भी रहा। सर्वे में उनकी निष्क्रियता और कार्यकर्ताओं के विरोध ने उनका टिकट छीन लिया।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.