scriptकिसान बोले सिंचाई नहीं की तो नष्ट हो जाएगी मिर्च, प्याज और कपास की फसल | MP Power Distribution Company | Patrika News

किसान बोले सिंचाई नहीं की तो नष्ट हो जाएगी मिर्च, प्याज और कपास की फसल

locationखंडवाPublished: Oct 17, 2019 03:49:47 pm

Submitted by:

dharmendra diwan

ट्रांसफार्मर खराब होने से सिंचाई पर संकट, एक घंटे चले उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर में आई मात्र 3 शिकायत

MP Power Distribution Company

खंडवा। विद्युत वितरण कंपनी के दफ्तर में शिकायत करने पहुंच किसान।

खंडवा. साहब… हमारे गांव का ट्रांसफार्मर 20 दिन से खराब पड़ा है। जिसकी सूचना हैदरपुर और मोकलगांव के हम किसानों ने 15 दिन पहले छैगांवमाखन वितरण केंद्र पर मौखिक रूप में दी। लेकिन अभी तक हमारे ट्रांसफार्मर नहीं सुधारा गया। हमारे गांव में खेतों में प्याज, कपास और मिर्ची की अधिकांश फसल लगी है।
जिसमें सिंचाई करना अतिआवश्यक है। अगर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो फसल नष्ट हो सकती है। इसलिए हमारा हमारे गांव का ट्रांसफार्मर जल्द बदला जाए। यह गुहार मोकलगांव के किसान जसवंत कनाड़े, पूनम सिंधे ने बुधवार को आनंदनगर स्थित विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय में लगे उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर में लगाई। फोरम के अध्यक्ष बीके गोयल, सदस्य डीके पुरोहित से किसान ने कहा कि हैदरपुरा स्थित ट्रांसफार्मर से करीब 50-60 गांवों के किसान सिंचाई के लिए बिजली उपयोग करते है। मौखिक सूचना देने के बाद भी वितरण केंद्र पर अधिकारियों ने हमारी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। समाधान नहीं होने से हम किसान आपके उम्मीद लेकर आपके पास आए है। हमारी समस्या को गंभीरता से ले। ताकि हमारी फसल ठीक हो सकें। समस्या सुनने के बाद फोरम के अध्यक्ष गोयल ने ट्रांसफार्मर बदलवाने के संबंध में डिवीजन व वितरण केंद्र छैगांवमाखन को निर्देश दिए।
एक घंटे के कैं प में मात्र 3 शिकायत पहुंची
उपभोक्ताओं की शिकायत के लिए परिसर में बुधवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम कैंप का आयोजन हुआ। दोपहर 12 से 1 बजे तक यह कैंप चला। जिसमें मात्र 3 शिकायत कैंप में पहुंची। जिसमें से दो शिकायत पर फोरम ने हस्तक्षेप कर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। तीसरी शिकायत का मामला फोरम के अधीन नहीं रही। इस दौरान अधीक्षण यंत्री एसआर सेमिल व अन्य बिजली अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो