scriptNavratri-Dussehra alert : Do not use religious forums for political | नवरात्रि-दशहरा अलर्ट : धार्मिक मंचों का उपयोग राजनीतिक उद्देश्य से नहीं करें, रात्रि 10 बजे डीजे प्रतिबंधित | Patrika News

नवरात्रि-दशहरा अलर्ट : धार्मिक मंचों का उपयोग राजनीतिक उद्देश्य से नहीं करें, रात्रि 10 बजे डीजे प्रतिबंधित

locationखंडवाPublished: Oct 14, 2023 01:24:24 pm

Submitted by:

Rajesh Patel

कलेक्ट्रेट में जिला शांति समिति की बैठक

कलेक्ट्रेट में जिला शांति समिति की बैठक
कलेक्ट्रेट में जिला शांति समिति की बैठक
खंडवा. जिले में नवरात्रि एवं विजयादशमी पर्व को सद्भावपूर्ण, शांतिपूर्ण रूप से मनाया जाएगा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक कलेक्टर अनूप कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। कलेक्टर ने कहा कि त्योहार के दौरान धार्मिक मंचों का उपयोग राजनीतिक उद्देश्य से न किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी गरबा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि न्यायालय के आदेश के तहत पर्व के दौरान डीजे व तीव्र ध्वनि वाले यंत्रों का प्रयोग रात्रि 10 बजे तक ही किया जा सकेगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.