scriptतिरंगा शान से लहराएगा, जयघोष की होगी गूंज, संस्कृति के रंग के बीच परवान चढ़ेगी देशभक्ति | ndependence day news | Patrika News

तिरंगा शान से लहराएगा, जयघोष की होगी गूंज, संस्कृति के रंग के बीच परवान चढ़ेगी देशभक्ति

locationखंडवाPublished: Aug 14, 2019 11:16:26 pm

तंत्रता दिवस आज… पुलिस परेड ग्राउंड पर मनेगा आजादी का जलसा, मुख्य अतिथि प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा एवं संस्कृति विभाग की मंत्री होंगी

ndependence day news

ndependence day news

खंडवा. आजादी का जलसा जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड पर मनेगा। यहां तिरंगा शान से लहराएगा। जयघोष के साथ मार्च पास्ट का नजारा देशभक्ति से ओतप्रोत करेगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में संस्कृति के रंग भी नजर आएंगे।
स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। मुख्य समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड में किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से होगा। मुख्य अतिथि प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा एवं संस्कृति विभाग की मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ होंगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री डॉ. साधौ ध्वजारोहण किया जाएगा तथा परेड की सलामी लेंगी। मुख्यमंत्री के प्रदेश के नागरिकों के नाम संदेश का वाचन भी करेंगे। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पीटी प्रदर्शन भी होंगे। उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा।
ये है कार्यक्रम
9 बजे- ध्वजारोहण
9.05 बजे- परेड निरीक्षण
9.10 बजे- सीएम के संदेश का वाचन
9.35 बजे- जयघोष तथा मार्च पास्ट
9.55 बजे- सांस्कृतिक कार्यक्रम
10.40 बजे- पुरस्कार वितरण
10.55 बजे- राष्ट्रगान व कार्यक्रम समापन

यहां ये करेंगे ध्वजारोहण
– नगर निगम कार्यालय आजाद भवन में सुबह 7.30 बजे महापौर सुभाष कोठारी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रदेशवासियों के नाम प्रेषित स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन भी करेंगे।
– इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय में सुबह 8.30 बजे पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा के जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले तिरंगा फहराएंगे।
आज निकलेगी तिरंगा यात्रा
शहर के माता चौक से 15 अगस्त को शाम 4 बजे से तिरंगा यात्रा निकलेगी। एसएन कॉलेज, ओवरब्रिज, कोतवाली, कहारवाड़ी, बजरंग चौक, जलेबी चौक से टाउन हॉल, शेर चौराहा, शिवाजी चौक, हरीगंज, बड़ाबम, तीन पुलिया, रेलवे स्टेशन, केवलराम पेट्रोल पंप चौराहा, बॉम्बे बाजार होते हुए नगर निगम पर यात्रा समाप्त होगी। यहां सामूहिक राष्ट्रगान होगा।
…और इधर, स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन पर रक्तदान शिविर
जिस तरह देश के वीर सीमाओं पर देश की रक्षा की खातिर अपना लहू देने से पीछे नहीं हटते हैं, वैसे ही खंडवावासी भी यहां स्वास्थ्य रक्षा के लिए स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन के मौके पर रक्तदान कर संदेश देंगे। जिला अस्पताल, ब्लड बैंक, जेपीबी क्लब रक्तदान समूह, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, लक्ष्य यूथ ग्रुप, निक्की वेलफेयर सोसायटी व शहर के सभी जागरूक समाजसेवी व रक्तदाताओं के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन नगर निगम परिसर में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। शिविर स्थल पूरी तरह देश भक्ति की थीम से रंगा होगा। इस रक्तदान शिविर में पूरी साज-सज्जा देशभक्ति की थीम पर की जाएगी। सभी रक्तदाताओं को तिरंगे के रंगों से रंग कर, रक्तदान कराया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो