scriptOccupied 10 lakh square feet in this city | इस शहर में 10 लाख वर्ग फीट भूमि पर कब्जा, 100 करोड़ की जमीन पट्टे पर देने की तैयारी | Patrika News

इस शहर में 10 लाख वर्ग फीट भूमि पर कब्जा, 100 करोड़ की जमीन पट्टे पर देने की तैयारी

locationखंडवाPublished: Jul 22, 2023 01:10:35 am

Submitted by:

Rajesh Patel

सर्वे : शहरी क्षेत्र में एक हजार से ज्यादा भूमिहीनों को जमीन पर मालिका हक

 

Occupied 10 lakh square feet in this city
Occupied 10 lakh square feet in this city
खंडवा . मप्र शासन शहरी क्षेत्र में भूमिहीनों को शासकीय भूमि पर आवासीय पट्टा देगी। शहर के 50 वार्डों में पट्टाधृति अधिकार योजना के तहत सर्वे का कार्य चल रहा है। सर्वे में अब तक एक हजार से ज्यादा भूमिहीन परिवारों के मकान मिले हैं। करीब दस लाख वर्ग फीट भूमि पर कब्जा मिला है। बाजार में इसकी औसत कीमत 100 करोड़ रुपए है। कब्जाधारियों ने सर्वे दल को शपथ पत्र देकर कहा है कि वह भूमिहीन हैं। उनके पास किसी भी शहर या गांव में एक इंच भूमि नहीं है। इस भूमि पर लंबे समय काबिज हैं। राजस्व और नगर निगम की संयुक्त टीम शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन परिवारों को शासन पट्टाधृति अधिकार के तहत प्रत्येक भूमिहीन को 45 वर्ग मीटर भूमि का पट्टा देगी। अब तक 771 कब्जाधारियों की रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज हो चुकी है। शेष दर्ज करने और वार्ड में सर्वे की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ मोहल्ले छूट गए हैं। कार्य अंतिम चरण में है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.