scriptOmkareshwar में तेज रफ्तार वाहन टकराया, कई घायल | Omkareshwar accident news | Patrika News

Omkareshwar में तेज रफ्तार वाहन टकराया, कई घायल

locationखंडवाPublished: Dec 05, 2019 09:23:36 pm

Submitted by:

deepak deewan

तेज रफ्तार वाहन टकराया

Omkareshwar accident news

Omkareshwar accident news

ओंकारेश्वर. वाहन दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। रोज एक्सीडेंट हो रहे हैं जिनमें कई लोग घायल हो रहे हैं और ये जानलेवा भी सिद्ध हो रहे हैं। अधिकांश वाहन हादसे तेज रफ्तार के कारण होते हैं पर इनपर कोई लगाम नहीं लगा पा रहा है। इससे हादसों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसा ही एक हादसा धार्मिक नगरी के पास हुआ जिनमें कई लोगों के घायल हो जाने की खबर है।
पिकअप वाहन तेज गति से पुलिया से टकराया
तीर्थनगरी के समीपस्थ जिलाहर गांव के पास पुलिया से मत्स्य ठेकेदार का पिकअप वाहन टकरा गया। घटना बुधवार दोपहर गणेश नगर फॉरेस्ट से एक किमी अंदर गुंजारी डुकिया मार्ग पर जिलाहर गांव के पास एनएचडीसी द्वारा बनाई गई पुलिया की है। वाहन क्रमांक एमपी-09-जीएच-3328 ओंकारेश्वर जलाशय के ठेकेदार का बताया जा रहा है।
कराहते रहे घायल
दुर्घटना में पिकअप वाहन में सवार पवन चौहान निवासी ओंकारेश्वर, विक्की को घायल होने पर ओंकारेश्वर अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें गंभीर घायल होने पर सनावद व इंदौर अस्पताल में रेफर किया गया। सभी घायल दर्द के कारण बुरी तरह कराह रहे थे। उनका इलाज जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो