खंडवा

सावन का आखिरी सोमवार आज, चांदी की पालकी में निकलेंगे ओंकारजी

श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारजी महाराज की आखिरी सावन की सवारी निकाली जाएगी

खंडवाAug 12, 2019 / 04:47 am

राजीव जैन

Omkareshwar Jyotriling Sawan Somwar Darshan And Sawan Sawari

ओंकारेश्वर. श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारजी महाराज की आखिरी सावन की सवारी निकाली जाएगी। इस मौके पर ओंकारजी चांदी की पालकी में सवार होकर फूलों से सजी पालकी मे दोपहर 2 बजे मंदिर से ढोल ताशे झांझा मंजिरों और सैकड़ों भक्तों के लावलश्कर के साथ नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। कोटीतीर्थ घाट पर भगवान भोलेनाथ की रजत प्रतिमा का आचार्य पंडित राजेश्वर दीक्षित के सान्निध्य में पंचामृत और नर्मदा जल से अभिषेक होगा। दक्षिण तट से श्रीममलेश्वर महादेव फूलों से सजी पालकी मे सवार होकर ढोल ताशे, लाव-लश्कर के साथ केवलराम घाट पर पहुचेगी, जहां अभिषेक होगा। दोनों सवारी नौका विहार करेंगी।
इसके बाद केवलराम घाट से दोनों पालकी एक साथ होकर ममलेश्वर मंदिर ब्रह्मपुरी, गजानन आश्रम, बालवाड़ी, पुराने बसस्टैंड, विष्णुपुरी, जेपी चौक, पुराने पुल शिवपुरी होते हुए रात्रि 12 बजे मंदिर प्रस्थान करेगी। संपूर्ण मार्ग में भक्त पुष्प वर्षा कर कर्पूर आरती की जाएगी। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर भोले शंभू भोलेनाथ के उद्घोष से गुंजायमान होगी। अंतिम सोमवार महासवारी मे भक्तों का जनसैलाब उमड़ेगा।
 

IMAGE CREDIT: patrika
महासवारी में तीन बैंड आएंगे

श्याम बैंड इंदौर, मंगलम बैंड इंदौर और श्रीराम बैंड ओंकारेश्वर, भजन संध्या की गाड़ी, 20 घोड़ा-घोडिय़ां, 4 ऊंट, 5 झांकियां, 60 ढोल, 12 ज्योतिर्लिंग की झांकी, 100 से अधिक ध्वज पताका, चांदी का नंदी, धूपाड़ा भी रहेगा।
 

कृषि मंत्री भी होंगे शामिल
कृषि मंत्री सचिन यादव सोमवार 8 बजे ओंकारेश्वर पहुंचकर ओंकार पर्वत की परिक्रमा कर भगवान ओंकार और ममलेश्वरजी के दर्शन करेंगे। दोपहर 12.15 बजे ओंकारेश्वर से कोठी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे एकरोटी आश्रम में प्रसादी ग्रहण करेंगे। शाम 4 बजे महेश्वर के लिए रवाना होंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.