scriptOpened eight pots for mother cow | गोमाता के लिए खोले आठ प्याऊ | Patrika News

गोमाता के लिए खोले आठ प्याऊ

locationखंडवाPublished: Jan 10, 2023 02:08:25 am

Submitted by:

Dhirendra Gupta

श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ महापर्व समिति का आयोजन

Opened eight pots for mother cow
Opened eight pots for mother cow
खंडवा. गोमाता के लिए जल- अन्न की व्यवस्था करोगे तो अपने खुद के पुण्य का आशीष कलश स्वयं भर जाएगा। यह भाव व्यक्त करते हुए श्रीमद भागवत कथा वाचक संजीव कृष्ण ने ज्ञान गंगा यज्ञ महापर्व समिति के माध्यक से आठ प्याऊ लोकार्पित किए। गोमाता के पेयजल आपूर्ति के लिए जसवाड़ी रोड की कॉलोनी मयूर विहार, रामनगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, राजेंद्र नगर सहित अन्य कॉलोनियों में आठ टंकी का लोकार्पण किया है। श्रोताओं को बताया गया कि जो गोमाता की सेवा करता है, वह पितृ दोष से मुक्त हो जाता है। जो व्यक्ति गोमाता के लिए जल, अन्न की व्यवस्था करते हैं, उन्हेें कभी कष्ट नहीं आते। कथा विराम के अंत में समिति अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने सभी का आभार माना। कथावाचक ने खंडवा से लगभग 32 किमी दूर स्थित वनग्राम हरवंशपुरा के ग्रामीणों को लेकर कहा, आज वनग्राम के लोगों के मकान कच्चे जरूर हैं लेकिन उनकी आस्था पक्की है।
कैदियों से कहा, यहां पाप से जाप की ओर जाओ
श्रीमद भागवत कथा वाचक रविवार सुबह जिला जेल पहुंचे। यहां उन्होंने गीता श्लोकोें का वर्णन किया। उन्होंने कहा, अपराध की वजह से तुम यहां जेल में आए हो, अब अपराध की यात्रा से आराधना की यात्रा की ओर निकलना। पाप से जाप में आओ। ठोकर से ठाकुर की यात्रा पर चलो। मन में न मानों की मैं अपराधी हूं।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.