अभियान दूसरी हरितक्रांति को बढ़ावा देगा समाजसेवी एवं केशव सेवा धाम के सचिव भरत झंवर ने कहा कि पत्रिका का यह अभियान दूसरी हरितक्रांति को बढ़ावा देगा है। उन्होंने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सीड बॉल्स अभियान के जरिए कम लागत से अधिक से अधिक पौधे तैयार हो जाएंगे। इसी तरह इस अभियान से अटूट विजय धनपाल सिंह सोलंकी, भकराडा में सूरज पाल सिंह आदि ने जुड़ने की इच्छा जताई है। अभियान के तहत सीड बॉल्स बनाए जाएंगे। कई सामाजिक कार्यर्ताओं ने कहा कि बरसात के सीजन में सीड बॉल्स पौधों को पनपने का मौका ज्यादा रहेगा। इससे निश्चित रूप से हरियाली को को बढ़ावा मिलेगी।
सामाजिक सरोकार में आगे रहता है पत्रिका अभियान के लिए जन अभियान परिषद के जिला समन्यक समेत ब्लाक स्तरीय समन्यक कार्यालय में बैठक आयोजित की। इस दौरान जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने कहा कि सामाजिक सरोकारों के चलते पत्रिका की अलग पहचान है। यह समाचार पत्र न केवल खबर प्रकाशित करता है बल्कि समाज के हित में नियमित रूप से कार्य भी करता है। वर्ष 20009 से यहां जिले में लगातार कोई न कोई सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य होते ही रहते हैं।
अभियान से जुड़ सकते हैं सभी लोग पत्रिका के इस अभियान से छात्र, युवा, महिलाएं, पर्यावरण या किसी भी कार्य क्षेत्र से जुडे़ लोग पत्रिका प्रोग्रेसिव माइंडसेट अभियान से जुड़ सकते हैं। अभियान के तहत 500 से अधिक द्ममिट्टी के लड्डूद्य सीड बॉल्स बनाए जाएंगे। कोई भी संगठन या समाज पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अपने योगदान का फोटो या वीडियो 9425046404 के व्हाट्सऐप पर सेंड करें।