scriptपेसा एक्ट की जागरुकता से आधी आबादी दूर, जानिए, क्यों | PESA Act : Half of the population away from the awareness | Patrika News

पेसा एक्ट की जागरुकता से आधी आबादी दूर, जानिए, क्यों

locationखंडवाPublished: Nov 27, 2022 01:11:20 pm

Submitted by:

Rajesh Patel

जिले के खालवा ब्लॉक में 86 ग्राम पंचायतों के 155 गांवों में विशेष ग्राम सभा में दी जा रही एक्ट की जानकारी, प्रारंभिक गतिविधियों में सीमित भागीदारी

PESA Act : Half of the population away from the awareness

PESA Act : Half of the population away from the awareness

खंडवा. आदिवासी ब्लॉक खालवा की ग्राम पंचायतों को पॉवर फुल बनाने के लिए सरकार ने पेसा एक्ट लागू कर दिया। इसकी जागरूकता के लिए विशेष ग्राम सभा शुरू की है, लेकिन ग्राम सभाओं में गांव की आधी आबादी यानी महिलाएं दूर हैं। ज्यादातर सभाओं में महिलाओं की संख्या न के बराबर है। ऐसे में एक्ट की जानकारी से महिलाएं वंचित रह जाएंगी। पंचायत स्तर पर एक्ट के प्रति ग्रामीणों को जागरूकता के लिए डुग्गी-मुनादी की महज खानापूर्ति की जा रही है। ग्राम सभा की तस्वीरें खानापूर्ति की रिपोर्ट खुद ब खुद बयां कर रहीं हैं।
18 मास्टर ट्रेनर

ग्राम सभा के लिए खालवा में 18 मास्टर ट्रेनर लगाए गए हैं। अब तक करीब पचास ग्राम से अधिक में सभाएं हो चुकी हैं। बीस नवंबर को दो के बाद अब प्रति दिन 18-18 ग्रामों में सभाएं हो रहीं हैं। दूसरी ओर अधिकारियों का कहना है कि पेसा एक्ट में भीड़ जुट रही है। महिला-पुरुषों दोनों की संख्या जागरूकता कार्यक्रम में रहती है।
महुलखरी में 32 पुरुष, तीन महिलाएं

पेसा एक्ट के तहत ग्राम महुलखरी में ग्राम सभा हुई। मास्टर ट्रेनर समेत ग्राम सभा की तस्वीर में पुरूषों की संख्या 32 रही। पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या न के बराबर रही। महज तीन महिलाएं रहीं हैं। ऐसे में महिलाएं इस एक्ट के प्रति जागरूकता से वंचित रह जाएंगी।
जामोदा माल गांव

खालवा ब्लाक के जामोदा माल गांव में गत दिन ग्राम सभा हुई। इसमें महिलाएं एक भी नहीं रहीं। तस्वीर में मास्टर ट्रेनर समेत 20 पुरुष गोला आकार में बैठे हैं। कर्मचारी पेसा एक्ट की जानकारी दे रहा है। जबकि जानकारी महिला-पुरुष दोनों को होना चाहिए
86 ग्राम पंचायतों की 155 ग्राम सभाओं का शेड्यूल

आदिवासी ग्राम पंचायतों में समिति गठन की गतिविधियां भी शुरू हो गईं। पंचायतों में एक्ट से पंचायत को अधिकारी और उससे ग्रामीणों को मिलने वाले फायदा व बदलाव की जानकारी दी जा रही है। जागरूकता के लिए हर रोज 15-15 गांव में शेड्यूल तय किया है। ब्लाक में 86 ग्राम पंचायतों 155 ग्राम सभाएं होंगी। पंचायतों में 20 से तीन दिसंबर तक विशेष ग्राम सभाओं की प्रर्िक्रया चलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो