scriptहोनहारों ने कराटे में जीते 12 स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेंगे पार्टिसिपेशन | Players selected for national competition from Khandwa | Patrika News

होनहारों ने कराटे में जीते 12 स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेंगे पार्टिसिपेशन

locationखंडवाPublished: Sep 29, 2015 03:22:00 pm

कराते में 12 स्वर्ण एक रजत एवं ताइक्वांडो में तीन स्वर्ण एक रजत पदक।

coach and players

coach and players

खंडवा। देवास में आयोजित 28वीं क्षेत्रीय कराटे एवं ताईक्वांडो प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर के भी खिलाड़ी शामिल हुए। जिसमें ब्वायज ने अंडर-14 आयु वर्ग में -35 किग्रा भार आशीष दांगोडे, 40 किग्रा में चेतन मंडलोई, 45 हिमांशु पंचोरे स्वर्ण पदक, अंडर-17 आयु वर्ग में 32 किग्रा भार वर्ग में मंयक करोड़ी स्वर्ण और 19 वर्ष आयु वर्ग में 55 किग्रा भार में हरिचन्द्र चौहान को रजत पदक व गल्र्स खिलाडि़यों में वंशिका जोशी, अर्पिता कृष्णे, जयश्री पटेल, सोनाली प्रजापति, साक्षी प्रजापति स्वर्ण, हर्षिता सैनी, प्रिया प्रजापति, पूजा प्रजापति को स्वर्ण पदक प्राप्त किया, इसी प्रकार ताईक्वांडो में हिमांशु चौहान रजत, भूपेन्द्रे धुर्वे, भावेश भुराथोकी, प्रथम बाथम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

यह जानकारी खेल संरक्षक नर्मदा प्रसाद ने दी। विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण पाराशर ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी मेरठ में होने वाले स्कूल नेशनल कराते और नैनीताल में होने वाली ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। इस उपलब्धि पर वासुदेव पंवार कराते कोच लवकु्रश गोलकर और विवेकानंद बाल कल्याण समिति के सचिव रामचन्द्र मौर्य, अध्यक्ष राकेश बसंल व पूरी समीति ने खिलाडि़यों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

(फोटो- चयनित खिलाडि़यों के साथ विद्यालय के प्राचार्य और कोच।)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो