scriptPM Modi Birthday Celebration – कांग्रेस के इस मंत्री ने किया दुख व्यक्त | PM Modi Birthday Celebration - congress minister comment | Patrika News

PM Modi Birthday Celebration – कांग्रेस के इस मंत्री ने किया दुख व्यक्त

locationखंडवाPublished: Sep 17, 2019 01:39:16 pm

Submitted by:

deepak deewan

एनवीडीए मंत्री सुरेंद्रसिंह बघेल (हनी) ने इस बात पर जताया दुख

PM Modi Birthday Celebration - congress minister comment

PM Modi Birthday Celebration – congress minister comment

खंडवा
देशभर में पीएम नरेंद्र मोदी का बर्थडे मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस की प्रदेश सरकार के एक मंत्री का विवादित बयान सामने आया है।
नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण मंत्री सुरेंद्रसिंह बघेल (हनी) मंगलवार को बड़वानी पहुंचे। यहां टीन शेड का निरीक्षण कर उन्होंने डूब प्रभावितों के हालात जाने। उन्होंने गुजरात में प्रधानमंत्री के जन्मदिन मनाए जाने को लेकर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सर्वे गलत हुआ है। पिछली सरकार की जीरो बेलेंस सीट पर सवालिया निशान लगाते हुए उन्होंने कहा जिन्हें पट्टा नहीं मिला, 5 लाख 80 हजार रुपए भी नहीं मिले, उनको अब कमलनाथ सरकार सुविधाएं मुहैया करवाएगी।
एनव्हीडीए मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने बड़वानी में शेड में रह रहे लोगों के हालात जाने। इस दौरान बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्थडे सेलिब्रेशन पर कमेंट भी किया। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री अपना जन्मदिन मना रहे हैं और यहां लोग डूब रहे हैं जो बड़े दुख की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें डूब क्षेत्रों का दौरा कर वहां के हालात जानने के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि यहां हालात तो बहुत खराब हैं। सर्वे पूरी तरह गलत साबित हुआ है। फिर से सर्वे की आवश्यकता है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशान साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने गलत रिपोर्ट दी थी। न गुजरात सरकार से बिजली ली न ही पैसा। और तो और डूब प्रभावितों के लिए जो अतिरिक्त पैसा आया वो भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। बघेल ने कहा के जिस हिसाब से पूर्व की सरकार को इसके लिए पैकेज की मांग करना थी वो भी नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार फिर से नया सर्वे करवाएगी। इस आधार पर केंद्र और गुजरात सरकार से पैकेज की मांग करेगी। साथ ही उन्होंने टीन शेड में रह रहे प्रभावितों की व्यस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन को निर्देशित करने की बात भी कही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो