scriptpolitical : Check eligibility before giving ticket to political | पत्रिका जनप्रहरी अभियान : राजनीतिक दल टिकट देने से पहले परखें योग्यता, कानून का ज्ञान जरूरी | Patrika News

पत्रिका जनप्रहरी अभियान : राजनीतिक दल टिकट देने से पहले परखें योग्यता, कानून का ज्ञान जरूरी

locationखंडवाPublished: Jul 27, 2023 10:43:09 pm

Submitted by:

Rajesh Patel

पत्रिका जनप्रहरी अभियान के साथ जुड़े जिले के अधिवक्ता

political : Check eligibility before giving ticket to political
political : Check eligibility before giving ticket to political
खंडवा . राजनीतिक दलों को टिकट देने से पहले उनकी योग्यता जरूर परखें। राजनीति में ऐसे लोगों का प्रवेश रोकना होगा जो आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हों। तभी देश में स्वच्छ राजनीति हो सकेगी। देश और जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधियों को बेसिक कानून का ज्ञान होना जरूरी होना चाहिए। जिससे वह जनता को संवैधानिक और नैसर्गिक न्याय दिला सकें। बुधवार को पत्रिका के जनप्रहरी अभियान के तहत कोर्ट परिसर में जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में पदाधिकारियों व वकीलों ने परिचर्चा के दौरान कही।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.