2.37 लाख परिवारों वितरण करना है राशन जिले में हर माह 2.37 लाख परिवारों को कंट्रोल का खाद्यान्न वितरण के लिए नागरिक आपूर्ति निगम दुकानों पर आपूर्ति करता है। प्रत्येक परिवार में चार सदस्य का औसत लिया जाए तो लगभग नौ लाख हितग्राही होते हैं। अभी तक राशन दुकानों पर लगभग एक लाख परिवार यानी चार लाख सदस्यों के हिस्से का राशन नहीं पहुंचा है। मामले में जिला आपूर्ति नियंत्रक ने पत्र भी लिखा है। बार-बार रिमाइंडर के बावजूद विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
69 फीसदी खाद्यान्न की आपूर्ति का दावा नागरिक आपूर्ति निगम ( नान ) अधिकारियों का दावा है कि 69 फीसदी खाद्यान्न की आपूर्ति हो चुकी है। तर्क है कि चुनाव और गुरुपूर्णिमा के दौरान परिवहन में समस्या हुई। बारिश में दिक्कत हो रही है। हरसूद और खंडवा सेक्टर में अधिकांश दुकानों पर राशन पहुंच गया है, लेकिन पंधाना के दो सेक्टर क्षेत्र की ज्यादातर उचित मूल्य की दुकानों पर राशन नहीं पहुंचा है।
खाद्यान्न की आपूर्ति हो रही है। गत दिनों चुनाव और गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दौरान परिवहन की प्रक्रिया धीमी रही। तीनों सेक्टरों में आपूर्ति तेजी से चल रही है। जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
शरद अग्रवाल, प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम