scriptPre-monsoon rain: जिले में कई स्थानों पर गिरे पेड़, फसलों को भी हुआ नुकसान | Pre-monsoon rain: Trees fell at many places in the district | Patrika News

Pre-monsoon rain: जिले में कई स्थानों पर गिरे पेड़, फसलों को भी हुआ नुकसान

locationखंडवाPublished: Jun 11, 2022 10:27:19 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

प्री-मानसून बारिश: जिले में कई स्थानों पर गिरे पेड़, फसलों को भी हुआ नुकसान

Monsoon : दक्षिण गुजरात में 25 मई को हो सकती है प्री मानसून बारिश

Patrika

खंडवा. जिले में शनिवार शाम 4 बजे से हल्की और आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। तेज हवा, आंधी चली। प्री-मानसून की इस बारिश से पहले तेज हवा, आंधी चलने से जिले में करीब 20 से ज्यादा पेड़ गिरे। करीब 10 से ज्यादा गांवों में किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ। शनिवार को शाम 6 बजे मौसम अचानक बदलाना शुरू हो गया और तेज बारिश होने लगी। इस दौरान बिजली भी गुल हो गई। कई इलाकों में तो करीब 3 से 4 घंटे बाद बिजली लौटी। शहर के रामकृष्ण गंज वार्ड स्थित नेमीनाथ जैन मंदिर आनंद वाटिका के पास 50 से भी अधिक वर्ष पुराना नीम का हरा भरा पेड़ हवा-आंधी के चलते गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पेड़ का एक भाग शाम 4 बजे बिना आंधी तूफान के गिर गया वहीं दूसरा भाग शाम 6 बजे आंधी तूफान के कारण गिर गया। पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइन के साथ ही छोटी लाइनें भी प्रभावित हुई। कई बिजली के खंभे भी झुक गए। क्षेत्र के सोनकर मोहल्ला, कहारवाड़ी, भगत सिंह चौक और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा। जबकि शाम को मौसम में ठंडक घुल गई और बारिश होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन प्री-मानसून की बारिश रुक-रुककर होती रहेगी, क्योंकि मानसून आने में अभी देर है। प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई है। लोकल सिस्टम बनने से तेज हवा, आंधी और बारिश होगी। मानसून 20 जून के बाद ही आएगा।
अंचलों के गांवों में पेड़ गिरे, फसल खराब
शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शाम 6.45 बजे से 7.15 बजे तक तेज बारिश और हवा चली। जिस कारण क्षेत्र में करीब 20 से ज्यादा पेड़ गिर गए। नेपा-असीर रोड पर भी एक पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया। जिसकी वजह से लोगों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ी।
झमाझम वर्षा ने बढ़ाई उमस
दिनभर की उमस के बाद शनिवार शाम को हुई वर्षा ने सड़कों को तरबतर कर दिया। करीब दस मिनट की वर्षा के बाद मौसम में उमस और बढ़ गई। दिन में तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान रहे। शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम बदल गया। आसमान में छाए बादल बरस पड़े। करीब दस मिनट तक हुई तेज वर्षा ने कुछ देर के लिए मौसम में ठंडक घोल दी। अचानक मौसम में बदलाव के साथ वर्षा होने से कोई भीगता नजर आया तो कोई बचता दिखाई दिया। वर्षा के बाद मौसम में उमस और बढ़ गई। गर्मी से परेशान लोग कूलर और पंखों का सहारा लेते रहे।
इधर खालवा ब्लाक के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा हुई।
आधा दर्जन मकानों के टीन उड़े
मौसम बदलने के साथ ही करीब 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। कई ग्राम पंचायत के गांव में तेज हवा के कारण आधा दर्जन मकानों के टीन उड़ गए। कच्चे मकानों के टीन उडऩे से लोग खुली छत के नीचे आ गए। गांव में करीब 6 मकान के टीन उड़ गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
शहर के इन इलाकों में बिजली गुल
शाम 6 बजे आंधी तूफान के कारण पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइन के साथ ही छोटी लाइनें भी प्रभावित हुई। कई बिजली के खंभे भी झुक गए। क्षेत्र के सोनकर मोहल्ला, कहारवाड़ी, भगत सिंह चौक और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहा। वार्ड के पार्षद ने पेड़ के गिरने की सूचना विद्युत मंडल के साथ ही नगर निगम को दी। विद्युत मंडल के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर विद्युत लाईन सुधार का कार्य में लग गए। वहीं निगम का अमला भी पेड़ हटाने के लिए पहुंचा।
———

ट्रेंडिंग वीडियो