script4 घंटे में 12 किलोमीटर पैदल चले राहुल गांधी और प्रियंका, साथ-साथ दौड़ता चला कांग्रेस का काफिला | Rahul Gandhi and Priyanka walk 12 kilometers in 4 hours | Patrika News

4 घंटे में 12 किलोमीटर पैदल चले राहुल गांधी और प्रियंका, साथ-साथ दौड़ता चला कांग्रेस का काफिला

locationखंडवाPublished: Nov 24, 2022 11:35:14 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी तेज रफ्तार में चल रहे थे, ऐसे में उनका साथ चल रहा कांग्रेस का काफिला भी दौड़ता नजर आया.

4 घंटे में 12 किलोमीटर पैदल चले राहुल गांधी और प्रियंका, साथ-साथ दौड़ता चला कांग्रेस का काफिला

4 घंटे में 12 किलोमीटर पैदल चले राहुल गांधी और प्रियंका, साथ-साथ दौड़ता चला कांग्रेस का काफिला

खंडवा. भारत जोड़ो यात्रा के तहत अलसुबह से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा 4 घंटे में 12 किलोमीटर चली है, राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी तेज रफ्तार में चल रहे थे, ऐसे में उनका साथ चल रहा कांग्रेस का काफिला भी दौड़ता नजर आया, क्योंकि जिस स्पीड से राहुल गांधी चल रहे थे, उस स्पीड से चलने के लिए कई नेताओं को दौड़ लगानी पड़ी। इस यात्रा में उनके साथ कांग्रेस नेता और राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलेट भी साथ चल रहे थे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार सुबह करीब 6 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ हुई। ये यात्रा खंडवा जिले के बोरगांव बुजुर्ग से प्रारंभ हुई, जो 10.30 बजे रूस्तमपुर पहुंची, यहां विश्राम के साथ ही भोजन भी होगा, इसके बाद राहुल गांधी कार से डुल्हार होते हुए टंट्या भील की जन्मस्थली बडोदा जाएंगे। इसलिए टंट्या भील की जन्म स्थली को आकर्षक तरीके से सजाया गया है।

राहुल गांधी टंट्या मामा स्मारक में नमन कर परिजन से मुलाकात करेंगे और आमसभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे राहुल गांधी कार से डुल्हार के आगे सेगवाल फाटा स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचेंगे। छैगांव माखन में शाम 6.30 बजे नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी कार से भीकनगांव के खेरदा पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम होगा।

यह भी पढ़ें : यहां क्लिक कर लाइव देखें-राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

फूलों से पट गई सड़क

राहुल गांधी के स्वागत में फूल बरसा दिए। जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। शहर में दो किमी तक फूल बरसा दिए। पूरी सड़क फूलों से पट गई। राहुल गांधी को देखने के लिए जनता भी ललायित दिखी। कोई सड़क पर तो कोई छत पर खड़े रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो