scriptराहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा- यहां देखें 4 दिसंबर तक डे-टू-डे प्रोग्राम | Rahul Gandhi Bharat Jodo Tour - Day-to-day program till 4th December | Patrika News

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा- यहां देखें 4 दिसंबर तक डे-टू-डे प्रोग्राम

locationखंडवाPublished: Nov 24, 2022 12:58:37 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

यात्रा 4 दिसंबर तक मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करने के बाद उसी दिन राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।
 
 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा- यहां देखें 4 दिसंबर तक डे-टू-डे प्रोग्राम

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा- यहां देखें 4 दिसंबर तक डे-टू-डे प्रोग्राम

खंड़वा. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में कुल 12 दिन तक भ्रमण रहेगा, इस दौरान एक दिन 28 नवंबर को पूरी तरह विश्राम होगा, ये यात्रा 4 दिसंबर तक मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करने के बाद उसी दिन राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। इसके बाद राहुल गांधी की यात्रा राजस्थान के विभिन्न शहरों और गांवों में भ्रमण करेगी। आईये जानते हैं मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा किस दिन कहां कहां रूकेगी और कहा से फिर शुरू होगी। ताकि आप भी इस यात्रा को देखना चाहते हैं, इस कार्यक्रम के अनुसार आप इस यात्रा को नजदीक से देख सकते हैं।

25 नवंबर -खरगोन
-खेरदा से सुबह 6.00 बजे शुरू।
-भानबरद में ब्रेक सुबह 10 बजे।
-भानबरद से दोपहर 03.30 बजे यात्रा शुरू।
-सनावद बस स्टंैड पर शाम 06.30 बजे ब्रेक।
-खंडवा मोरटक्का गांव में रात्रि विश्राम।


26 नवंबर- महू
-मोरटक्का से सुबह 6.00 बजे यात्रा की शुुरुआत।
-सुबह 10.30 बजे मानिहार में लंच ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे उमरिया चौकी से यात्रा प्रारंभ।
-शाम 06.00 बजे बलवादा के मायापुर धाम मंदिर में ब्रेक।
-शाम 07.00 बजे महू में बाबा डॉ अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पितकर आमजन से चर्चा करेंगे।
-दशहरा मैदान महू में रात्रि विश्राम।


27 नवंबर – इंदौर
-सुबह 6 बजे दशहरा मैदान महू से यात्रा प्रारंभ होगी।
-सुबह 10 बजे राऊ के समीप एयू सिनेमा के यहां लंच ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे राऊ से यात्रा प्रारंभ।
-शाम 06.30 बजे राजबाड़ा इंदौर में ब्रेक।
-शाम 07.30 बजे खालसा स्टेडियम में भारत जोड़ो यात्रा का फस्र्ट कॉन्सर्ट
-खालसा कॉलेज इंदौर में रात्रि विश्राम।


28 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा का ब्रेक रहेगा।

29 नवंबर-इंदौर
-सुबह 06.00 बजे गणपति चौराहा इंदौर से यात्रा शुरू होगी।
-10 बजे बारोली गांव वैष्णव यूनिवर्सिटी सांवेर में ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे कृष्णा एन्क्लेव उज्जैन मार्ग से यात्रा प्रारंभ।
-शाम 06.30 बजे ताराना में ब्रेक।
-सांवेर में रात्रि विश्राम।

30 नवंबर-सांवेर
-सुबह 6.00 बजे सांवेर ये शुरू होगी यात्रा।
-सुबह 10.00 बजे निनोरा में ब्रेक।
-शाम 4 बजे सामाजिक न्याय परिसर उज्जैन में आमसभा।
-गुरू संदीपनी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में रात्रि विश्राम।

01 दिसंबर -उज्जैन
-सुबह 06.00 बजे आरडी मेडिकल कॉलेज से यात्रा प्रारंभ।
-सुबह 10.00 बजे नजरपुर गांव में ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे घटिया बस स्टैंड से शुरू।
-शाम 06.30 बजे घोसला फाटा पर ब्रेक।
-स्कायलार्क प्रोटीन फैक्ट्री परिसर आगर में रात्रि विश्राम।

02 दिसंबर-सुमराखेड़ी
-सुबह 06.00 बजे स्कायलार्क प्रोटीन फैक्ट्री से शुरू।
-सुबह 10.00 बजे सुमराखेड़ी में ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे सुमराखेड़ी जोड़ से यात्रा की शुरूआत।
-शाम 06.30 बजे आगर छावनी में ब्रेक।
-काशी बडिया आगर में रात्रि विश्राम।


03 दिसंबर-महुडिय़ा
-सुबह 06.00 बजे बस स्टॉप महुडिय़ा से यात्रा प्रारंभ।
-सुबह 10.30 बजे अमला शिवाय होटल के समीप ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे जैन मंदिर सुसनेर से शुरू।
-शाम 06.30 बजे मंगेशपुरा चौराहे पर ब्रेक।
-अन्नपूर्णा ढाबा लाला खेड़ी में रात्रि विश्राम।


4 दिसंबर-सोयतकलां
-सुबह 06.00 बजे अन्नपूर्णा ढाबा से यात्रा की शुरूआत।
-सुबह 10.00 बजे सोयतकलां में ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे गल्र्स हॉस्टल के पास से यात्रा शुरू।
-शाम 06.30 बजे पिपलेश्वर बालाजी मंदिर डोंगरगांव में ब्रेक।
इसके बाद यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी, यहां छांवली चौराहा राजस्थान में रात्रि विश्राम रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो