script03.30 बजे गुरुद्वारा साहिब से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा | Rahul Gandhi, Bharat Jodo Yatra Madhya Pradesh starts at 03.30 pm | Patrika News

03.30 बजे गुरुद्वारा साहिब से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

locationखंडवाPublished: Nov 24, 2022 12:09:07 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

भारत जोड़ो यात्रा रूस्तमपुर पहुंचकर विश्राम कर रही है, यहां दोपहर 03.30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा.

03.30 बजे गुरुद्वारा साहिब से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

03.30 बजे गुरुद्वारा साहिब से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

खंडवा. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रूस्तमपुर पहुंचकर विश्राम कर रही है, यहां दोपहर 03.30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा, इस दौरान राहुल गांधी कार से टंट्या भील की जन्मस्थली बडोदा पहुंचेंगे, जहां आमसभा को संबोधित करने के बाद वे सेगवाल फाटा के समीप स्थित गुरुद्वारा पहुंचेंगे, यहां से दोपहर 03.30 बजे फिर से भारत जोड़ो यात्रा का काफिला चलेगा, ये यात्रा शाम 06.30 बजे छैगांव मखान पहुंचेगी, जहां पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

ऐसी रही दूसरे दिन की भारत जोड़ो यात्रा
-अलसुबह 06.20 बजे खंडवा जिले के बोरगांव बुजुर्ग से प्रारंभ हुई यात्रा।
-कोहरे और अंधेरे के बीच शुरू हुई यात्रा में वाहनों की लाइटों के बीच चली यात्रा।
-ठंड के बावजूद तेज रफ्तार से यात्रा चलने के कारण लोगों को नहीं हुआ ठंड का अहसास।
-राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी चल रही थी।
-कांग्रेस नेता और राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलेट भी शामिल हुए।
-प्रियंका गांधी के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटा रेहान भी आए।
-रास्ते में फूल-मालाओं से किया भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत।
-यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर तैनात नजर आया पुलिस बल।
-लोग राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एक झलक देखने के लिए लाइन लगा कर इंतजार करते नजर आए।
-राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथ ऊपर उठाकर लोगों का स्वागत स्वीकार करते नजर आए।
-भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी काफी स्पीड में चल रहे थे, इस कारण कांग्रेस नेताओं को उनके साथ दौडऩा पड़ा।
-भारत जोड़ो यात्रा में करीब 4 घंटे में 12 किलोमीटर पैदल चले राहुल गांधी।
-इस यात्रा में मध्यप्रदेश के सभी दिग्गज नेता से लेकर छोटे मोटे सभी नेता शामिल हैं। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह आदि नेता भी यात्रा के साथ-साथ चल रहे हैं।
-शाम 06.30 बजे छैगांव माखन पहुंचेंगी यात्रा, यहां नुक्कड़ सभा का होगा आयोजन।
-यहां से कार से राहुल गांधी भीकनगांव के खेरदा पहुंचेेंगे, जहां रात्रि विश्राम होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो