scriptराहुल गांधी का बड़ा आरोपः आदिवासियों के हत्यारों का साथ दिया आरएसएस ने | rahul gandhi big attack on rss 2nd day bharat jodo yatra | Patrika News

राहुल गांधी का बड़ा आरोपः आदिवासियों के हत्यारों का साथ दिया आरएसएस ने

locationखंडवाPublished: Nov 24, 2022 03:37:00 pm

Submitted by:

Manish Gite

bharat jodo yatra_ वीर सावरकर के बाद राहुल गांधी का आरएसएस पर बड़ा हमला…>

rss1.png

 

खंडवा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है। अभी वीर सावरकर पर विवाद थमा भी नहीं है कि राहुल गांधी ने आरएसएस पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी महापुरुषों की हत्या करने वाले अंग्रेजों का आरएसएस ने साथ दिया। राहुल गांधी ने यह बात उस वक्त कही, जब वे अपनी भारत जोड़ो यात्रा के तहत मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाकों से गुजर रहे हैं।

 

 

राहुल गांधी ने गुरुवार को टंट्या मामा की जन्म स्थली बड़ौदा अहीर में कही। राहुल गांधी ने टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी की सरकारें आपके जंगलों को उद्योगपतियों को दे रही है। जंगल काटे जा रहे हैं। हिन्दुस्तान में धीरे-धीरे जंगल खत्म हो रहे हैं। फिर आपके रहने के लिए जंगल नहीं बचेंगे। यह आपके साथ अन्याय है। क्योंकि आदिवासी ही इस देश के पहले और आखिरी मालिक हैं। बीजेपी की सरकारें आपको वनवासी कहकर आपका शोषण कर रहे हैं।

 

भाजपा के लोगों ने वन वासी नाम दिया है, उन्हें आपसे माफी मांगना चाहिए। जो पेसा कानून लाए, जमीन अधिगृहण बिल लाए, फारेस्ट राइट एक्ट लाए, इन तीन कानून है जो आपको कमजोर करते हैं। यह लोग जल, जंगल और जमीन आप से छीनते हैं, वो आपको वापस देने का काम करना चाहिए। यदि यह लोग नहीं करेंगे तो हमारी यदि सरकार आती है तो आप आदिवासी शब्द का प्रयोग करेंगे। आपके सारे अधिकार आपको दिलाएंगे। किसी प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार होता है तो उसका नाम मध्यप्रदेश है। ऐसा प्रदेश हमें नहीं चाहिए।

टंट्या मामा की फांसी पर बोली बात

राहुल गांधी ने कहा कि टांट्या मामा को फांसी पर किसने चढ़ाया, अंग्रेजों ने। और आरएसएस ने अंग्रेजों की मदद की। यह पूरी दुनिया और हिन्दुस्तान जानता है। अंग्रेजों ने टंट्या मामा को फांसी पर चढ़ाया आरएसएस ने उनकी मदद की। यह सिर्फ टंट्या मामा जी के साथ नहीं किया गया, बिरसा मुंडा के साथ भी यही किया। इन दोनों महापुरुषों ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजों को भारत से भगाया। और जब हम अंग्रेजों से लडाई लड़ रहे थे, तब आरएसएस अंग्रेजों के साथ खड़ी थी।

 

हटा देंगे वनवासी शब्द

राहुल ने कहा कि यह वनवासी आपको खत्म करने का शब्द है। और आदिवासी शब्द है आपको हक दिलाने का और हिन्दुस्तान का असली मालिक बनाने का शब्द है।

ट्रेंडिंग वीडियो