scriptयात्रियों के लिए जरूरी खबरः 5 नवंबर तक मेगा ब्लॉक, दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनें होगी प्रभावित | Railway takes mega block between Jalgaon-Bhadli station till 5th Nov | Patrika News
खंडवा

यात्रियों के लिए जरूरी खबरः 5 नवंबर तक मेगा ब्लॉक, दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनें होगी प्रभावित

तीसरी लाइन का नॉन इंटरलॉकिंग कार्य करने लिया मेगा ब्लॉक, अप व डाउन ट्रैक की दर्जनभर गाडिय़ां होंगी प्रभावित, जलगांव-भादली स्टेशन के बीच 5 नवंबर तक चलेगी मेगा ब्लॉक, अलग-अलग स्टेशनों पर गाडिय़ों को रोका जाएगा।

खंडवाOct 27, 2020 / 08:47 pm

जितेंद्र तिवारी

Railway takes mega block between Jalgaon-Bhadli station till 5th November

Railway takes mega block between Jalgaon-Bhadli station till 5th November

खंडवा. दिल्ली-मुंबई रूट पर स्थित जलगांव-भादली सेक्शन में रेलवे ने तीसरी लाइन का नॉन इंटरलॉकिंग कार्य करने के लिए मेगा ब्लॉक लिया है। यह ब्लाॉक 5 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान पॉवर और ट्रैफिक ब्लॉक होने से अप और डाउन की दर्जनभर से अधिक गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित होगा। ब्लॉक के दौरान इन गाडिय़ों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका जाएगा। रेलवे के अनुसार डाउन ट्रक पर 28, 29, 31 अक्टूबर और 2 नवंबर को सुबह 9.10 से दोपहर 12.10 बजे मेगा ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक के चलते ट्रेन नंबर 07379 शनिवार सुबह 10.20 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक और ट्रेन नंबर 02833 डाउन अहमदाबाद-हावड़ा सुबह 10.45 से दोपहर 12.20 बजे तक जलगांव स्टेशन पर रोकी जाएगी। वहीं ट्रेन नंबर 08408 डाउन शनिवार को सुबह 10.40 बजे से 12.10 बजे तक व ट्रेन नंबर 05068 डाउन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12.10 बजे तक पालधी स्टेशन पर खड़ी की जाएगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 02165 डाउन सोमवार, शुक्रवार को सुबह 11.50 बजे से दोपहर 12.10 बजे तक रोकी जाएगी।
अप ट्रैक पर छह दिन रहेगा ब्लॉक
अप ट्रैक पर 30 अक्टूबर और 2 से 5 नवंबर तक सुबह 9.45 से दोपहर 12.45 बजे तक मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान ट्रेन नंबर 02122/02520 सोमवार, शनिवार को भुसावल स्टेशन पर सुबह 10.35 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक रोका जाएगा। वहीं ट्रेन नंबर 05018 सुबह 10.40 बजे से 12.50 बजे तक खड़ी रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 05646 को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक दुसखेड़ा स्टेशन और ट्रेन नंबर 02533 को सुबह 11.55 बजे से 12.45 बजे तक सावदा स्टेशन पर रोका जाएगा। इसके साथ ही अप और डाउन ट्रैक पर 29 अक्टूबर और 2, 5 नवंबर को सुबह 9.50 से 11.50 बजे तक ब्लॉक के चलते ट्रेन नंबर 02122/02520 सोमवार, शनिवार को भुसावल स्टेशन पर सुबह 10.35 बजे से 11.50 बजे तक रोका जाएगा। ट्रेन संख्या 09046/05646 को 12.00 से 01.20 बजे तक भुसावल स्टेशन, ट्रेन संख्या 07379 डाउन को जलगांव स्टेशन पर सुबह 10.20 बजे से 11.55 बजे तक और ट्रेन नंबर 05068 डाउन को शुक्रवार सुबह 11 बजे से 11.50 बजे तक पालधी स्टेशन पर रोका जाएगा।

Home / Khandwa / यात्रियों के लिए जरूरी खबरः 5 नवंबर तक मेगा ब्लॉक, दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनें होगी प्रभावित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो