scriptचंद्रग्रहण-भद्रा में ये है शुभ मुहूर्त राखी बांधने का | Raksha Bandhan 2017: auspicious time for eclipse-Bhadraa thread tying | Patrika News

चंद्रग्रहण-भद्रा में ये है शुभ मुहूर्त राखी बांधने का

locationखंडवाPublished: Aug 07, 2017 12:01:00 pm

खंडवा. चंद्रग्रहण पूर्ण नहीं होगा बल्कि खंडग्रास होगा. सुबह 11.7 बजे से बाद दोपहर  1.50 बजे तक रक्षा बंधन हेतु शुभ समय है 

खंडवा. चंद्रग्रहण पूर्ण नहीं होगा बल्कि खंडग्रास होगा. सुबह ११.०७ बजे से बाद दोपहर १.५० बजे तक रक्षा बंधन हेतु शुभ समय है. पंडितों के अनुसार भद्रा योग और सूतक में राखी नहीं बांधनी चाहिए. पंडितों की मानें तो इस रक्षाबंधन यानी ७ अगस्त को चंद्रग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक लगेगा. सूतक से कुछ देर पहले तक भद्रा प्रभावकारी होगा. भद्रा और सूतक के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता

रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। बहन अपने भार्ई की कलाई पर प्यार व रिश्तों की डोर बांधकर मंगल कामना करेगी। दुनिया में भाई-बहन का रिश्ता अटूट होता है। भाई चाहे दुनिया में कहीं भी हो, लेकिन अपनी बहन से राखी बंधवाना नहीं भूलता। वहीं इस दिन का बहनों को भी सालभर इंतजार होता है। वही बहन भी इस रिश्ते को बडे़ ही सहजता से निभाती है।
शहर में राखी के त्योहार को लेकर रविवार को खासी भीड़ रही। बहनें अपने भाइयों के लिए राखी **** शगुन सामग्री व मिठाइयां खरीदने पहुंची। बॉम्बे बाजार, बुधवारा बाजार **** बाजार में पैर रखने को भी जगह नहीं थी। शहर **** आसपास के ग्राम की महिलाएं खरीदी करने पहुंची। शहर में त्योहार को लेकर सभी दुकानों पर रौनक रही। मोबाइल **** अन्य गिफ्ट व मिठाइयों की जमकर खरीदी हुई। आसपास **** अन्य क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों की बसों में जमकर भीड़ रही। बुरहानपुर, अमरावती, खरगोन, बड़वानी, इंदौर **** अन्य स्थानों से आने वाली बसें यात्रियों से भरी थी। त्योहार को देखते हुए ट्रेन बस में यात्रा करने वालों की संख्या अधिक रही। दुकान संचालक नितिश बजाज ने बताया १० रुपए से लेकर २०० रुपए तक की राखी बाजार में मौजूद है।
हां पर कोलकाता, राजस्थान और अहमदाबाद में बनी हुई राखियां बहनों की पहली पंसद बनी हुई है। वहीं बच्चों के लिए फेंसी राख्यिों की ब्रिकी बढ़ी है। इसमें विभिन्न वैरायटी मौजूद है।
ये रहेगा शुभ मुहूर्त…
रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण और भद्रा का योग बनने के कारण लोगों में राखी कब बांधी जाए इस पर असमंजस की स्थिति बन गई है। पंडित अंकित मार्कण्डेय ने बताया ग्रहण 7 अगस्त की रात्रि 10.40 बजे प्रारंभ होगा। ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले दोपहर 1.40 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा। इस बीच भद्रा सुबह 11.29 बजे तक रहेगी। इसलिए राखी सुबह 11.30 से प्रारंभ कर पूरे दिन बांध सकते हैं। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर पूरे दिन में शुभ मुहूर्त में राखी बांध सकती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो