scriptरेड सेंड बोआ सांप की तस्करी का पर्दाफाश, अरब देशों में होता है सप्लायी | Red Sed Boa Snake smuggled, arrested four accused in khandwa | Patrika News

रेड सेंड बोआ सांप की तस्करी का पर्दाफाश, अरब देशों में होता है सप्लायी

locationखंडवाPublished: Jul 14, 2018 11:57:19 am

पिपलौद पुलिस ने की कार्रवाई, 2.70 लाख नकद, देशी कट्टा सहित तीन जिंदा कारतूस बरामद, पांच लाख रुपए में हुआ था सांप का सौदा, धार जिले में ले जाने की थी तैयारी

Red Sed Boa Snake smuggled, arrested four accused in khandwa

Red Sed Boa Snake smuggled, arrested four accused in khandwa

खंडवा. विलुप्त हो रहे दो मुंह वाले सांप (लांडी) की तस्करी के मामले में पिपलौद पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्ज से दो मुंहा सांप भी बरामद कर लिया गया है। इसे रेड सेंड बोआ के नाम से जाना जाता है। इस प्रजाति का सांप अमूमन तांत्रिक क्रियाओं और असाध्य बीमारियों के इलाज की दवा बनाने के काम आता है। जानकारों की मानें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत २ से ५ करोड़ रुपए तक हो सकती है। शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी रूचिवर्धन मिश्रा ने बताया दो मुंहा सांप की खरीदी करने जा रहे कार सवार तस्करों को पुलिस ने पीछा कर दबोचा है। उनके पास से देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, नकद २.७० लाख रुपए और कार जब्त की गई है। मामले में पुलिस ने आरोपी हरिश पिता भंवरसिंह भील (२५) निवासी बांगला बिल्लौद (धार), कृष्णा पिता विनोद सोनी (२८) निवासी गांधीनगर मनावर और अभिषेक पिता अनिल शर्मा (१८) निवासी किशोर नगर खंडवा को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी किशन पिता भारतसिंग (२४) निवासी भीलखेड़ी को दो मुंहा सांप के साथ पकड़ा गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
तस्करों के नेटवर्क को खंगाल में लगी पुलिस
वाइल्ड लाइफ एनीमल के तौर पर दर्ज दो मुंहा सांप की तस्करी के नेटवर्क को पुलिस टीम खंगाल रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस को संदेह है कि मामले की तफ्तीश में अन्य मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। इसके अलावा मामले की सूचना एसटीएफ को दी गई है। एसटीएफ भी सांप तस्करी मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी के नेटवर्क को जोड़ते हुए जांच करेगी। पुलिस ने सांप को वन विभाग के हवाले कर दिया है।
तस्करों को ऐसे दबोचा, फायरिंग भी हुई
गुरुवार शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कार (एमपी १३ सीबी १७९५) में हथियारबंद लोग जसवाड़ी टोल नाके से सिंगोट की ओर जा रहे है। जानकारी मिलते ही सिंगोट के पास पिपलौद पुलिस ने कार की घेराबंदी की। तस्कर स्कूल परिसर के पास कार छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो एक बदमाश ने हवाई फायर किया। जवाब में पुलिस ने भी हवाई फायर किए। इसी बीच टीम ने घेराबंदी कर तीन तस्करों को धरदबोचा। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। आशंका है कि रुपए लेकर भागा है। पुलिस उक्त आरोपी की तलाश कर रही है। इधर, मामले में कार्रवाई करने वाली टीम को एसपी मिश्रा ने दस हजार रुपए नकद की घोषणा और प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया है।
पांच लाख में हुआ था सांप का सौदा
एएसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया आरोपियों ने पूछताछ में बताया दो मुंहा सांप का सौदा पांच लाख रुपए में तय हुआ था। सौदा तय होते ही धार से दो आरोपी खंडवा आए। यहां आरोपी अभिषेक को साथ लिया और ग्राम भीलखेड़ी के लिए रवाना हुए थे, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस का मानना है कि मामले में गिरफ्तार आरोपी सिर्फ खंडवा सांप लेने के लिए आए थे। तस्करी के पीछे ओर आरोपी हो सकते है। इनसे जुड़ी जानकारियों खंगाली जा रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों को आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस धार पुलिस से पता कर रही है।
होते हैं कई उपयोग
अमूमन इस सांप का घर में आना सौभाग्य की निशानी होती है। तंत्र-मंत्र की मान्यताओं के मुताबिक इस सांप को धन प्राप्ति क्रियाओं के लिए उपयोग किया जाता है और इसी कारण सांप की कीमत लाखों से करोड़ों रुपए तक होती है। वहीं कई चीनी दवाओं में भी रेड सेंड बोआ के उपयोग होता है। चीन, दक्षिण एशियाई देश और अरब देशों में इसकी बड़े पैमाने पर मांग है। जानकार बताते है कि इस सांप का उपयोग दैवीय शक्ति हासिल करने में भी किया जाता है। वहीं कुछ लोगों का दावा है कि इन सांपों में पाया जाने वाला इरिडियम में असाक्ष्य बीमारियों के इलाज की क्षमता होती है। जबकि खाड़ी देशों में यह माना जाता है कि इस सांप के खून का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने में किया जाता है।
कितना कीमती सेंड बोआ
बताया जाता है कि रेड सेंड बोआ जितना मोटा और वजनी होता है। वह उतना महंगा होता है। अमूमन 2-3 किलो तक बोआ करीब 3-5 करोड़ रुपए तक का हो सकता है। भीलखेड़ी से पकड़ा गया रेड सेंड बोआ करीब डेढ किलोग्राम वजनी है ऐसे में ये कितना बेशकीमती है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं। हालांकि कीमत बढ़ाने के लिए इसे इंजेक्शन देकर और मोटा किया जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो