scriptशहीद भगत सिंह की प्रतिमा को लेकर मुखर हुए समाजजन, जताई आपत्ति | Shahid bhagat sinh shahid bhagat sinh pratima khandwa khandwa news | Patrika News

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को लेकर मुखर हुए समाजजन, जताई आपत्ति

locationखंडवाPublished: Dec 08, 2019 09:50:54 pm

खंडवा. शहीद भगत सिंह की प्रतिमा एक बार फिर सुर्खियों में आई है। निगम नई प्रतिमा के लिए तैयारी कर रहा है तो इस बीच समाजजन ने आपत्ति जता दी है।

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को लेकर मुखर हुए समाजजन, जताई आपत्ति

खंडवा. शहीद भगत सिंह की प्रतिमा एक बार फिर सुर्खियों में आई है। निगम नई प्रतिमा के लिए तैयारी कर रहा है तो इस बीच समाजजन ने आपत्ति जता दी है।

खटीक समाज ने कहा कि समाज के पूर्वजों द्वारा शहीद भगतसिंह की घोड़े पर बैठी प्रतिमा का अनावरण 26 जनवरी 1954 को किया गया था, तब से यह प्रतिमा भगतसिंह चौक पर 75 वर्षों से स्थापित है। इस जैसी अन्य प्रतिमा पूरे भारत वर्ष में और कहीं नहीं है। केवल सुंदरता के लिए रंगरोगन किया जा सकता है। अध्यक्ष हुकुम वर्मा ने कहा कि हमें ज्ञात हुआ है कि नगर निगम द्वारा राजनीतिक द्वेषता के कारण इस प्रतिमा को हटाकर नवीन प्रतिमा स्थापित करना चाहता है। जबकि पूर्व से स्थापित प्रतिमा से खटीक समाज के लोगों की आस्था जुड़ी है। इसलिए इस प्रतिमा को हटाए जाने से खटीक समाज के लोगों को आपत्ति है व समाजजन ने प्रशासन से शीघ्र ही इसे रूकवाने की मांग की है।
पार्षद कर चुके हैं आंदोलन
भगत सिंह की नई प्रतिमा लगाने के लिए पार्षद इकबाल कुरैशी आंदोलन तक कर चुके हैं। निगम के परिषद सम्मेलनों में तो वे भगतसिंह की फोटो गले में लटकाकर पहुंचे हैं। प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के समक्ष भी इस मुद्दे को रखा जा चुका है।
समाजजन की बात सुनेंगे
नई प्रतिमा के लिए प्रक्रिया की जा रही है। समाजजन अगर इस संबंध में कोई बात रखना चाह रहे हैं तो सुनेंगे।
हिमांशु सिंह, आयुक्त, ननि
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो