scriptनए डोर-टू-डोर वाहन आए, अब शहर के हर घर से लेंगे कचरा | swachh survekshan 2020 | Patrika News

नए डोर-टू-डोर वाहन आए, अब शहर के हर घर से लेंगे कचरा

locationखंडवाPublished: Dec 10, 2019 12:02:54 pm

स्वच्छ सर्वेक्षण-2020…पहले के मुकाबले अब बड़े वाहनों के आने से वार्ड से ट्रेंचिंग ग्राउंड के फेरे भी होंगे कम, गीला-सूखा व अजैविक कचरा के लिए बनाए गए अलग-अलग कंपार्टमेंट से भी होगी राहत

swachh survekshan 2020

swachh survekshan 2020

खंडवा. देश में स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत प्रतिस्पद्र्धा शुरू होने के बाद पहली बार निगम के पास पूरे शहर को कवर करने के लिए पर्याप्त डोर-टू-डोर वाहन हो पाए हैं। निगम के बेड़े में नए डोर-टू-डोर वाहन आ गए हैं। अब पूरे शहर से इन वाहनों के माध्यम से हर घर से कचरा उठाया जा सकेगा। निगम के पास सोमवार को ही 15 नए डोर-टू-डोर वाहन आए हैं। आरटीओ से प्रक्रिया पूरी कराकर जल्द ही इन्हें सड़क पर उतारा जाएगा।
निगम के पास अब तक पर्याप्त डोर-टू-डोर वाहन नहीं होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली का सहारा लेना पड़ता था। ट्रॉली जब अपशिष्ठ से भरकर ओवरफ्लो हो जाती है और वार्डों से निकलकर शहर के मुख्य मार्ग पर निकलती है तो फिर गंदगी होती है। लेकिन अब नए वाहन आने से इस तरह की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर निगम के पास नए डोर-टू-डोर वाहन होने से अब कचरा कलेक्शन में आसानी होगी। पूरे शहर से कचरा कलेक्शन होने की स्थिति में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकेगा।
25 डोर-टू-डोर
05 थ्री व्हीलर
15 नए वाहन आए
50 वार्ड होंगे कवर

पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
25 अक्टूबर के अंक में पत्रिका ने ‘डेढ़ साल पहले निगम के पास आया फंड, अब तक नहीं खरीद पाए डोर-टू-डोर वाहनÓ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। निगम के जिम्मेदारों की सुस्ती को उजागर किया। इसके बाद अमला जागा और इस संबंध में कार्रवाई शुरू की गई।
डेढ़ मीटर के थे, अब साढ़े तीन क्यूबिक मीटर
निगम के पास अब तक जो डोर-टू-डोर वाहन हैं, वे डेढ़ क्यूबिक मीटर के हैं लेकिन जो नए वाहन आए हैं, उनकी क्षमता साढ़े तीन क्यूबिक मीटर है। गीला, सूखा व अजैविक कचरा के लिए इसमें अलग-अलग कंपार्टमेंट होने से ये ज्यादा फ्रेंडली वाहन हैं।
ये भी जानिए
डोर-टू-डोर वाहनों के अब तक के चार्ट को संशोधित कर नई व्यवस्था जल्द बनाएंगे।
सभी वाहनों को जीपीएस से कनेक्ट करेंगे ताकि शहर का हर नागरिक इनकी लोकेशन देख सके।

लक्ष्य पाने में बड़ी सुविधा
स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के तहत पूरी टीम जुटी हुई है। नए डोर-टू-डोर वाहन आने से लक्ष्य पाने में बड़ी सुविधा होगी। सभी वार्डों में वाहन पहुंच सकेंगे।
मो. शाहीन खान, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी, ननि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो