scriptयहां सफाई का सर्टिफिकेट देंगे पार्षद | The cleanup will Certificate Councillor | Patrika News

यहां सफाई का सर्टिफिकेट देंगे पार्षद

locationखंडवाPublished: Dec 01, 2016 10:54:00 pm

Submitted by:

Editorial Khandwa

स्वच्छता सर्वेक्षण-2017 में नंबर वन आने के लिए खंडवा नगर निगम का निर्णय, विशेष सफाई अभियान शुरू

mp patrika logo

mp patrika logo

खंडवा. स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर-1 आने के लिए नगर निगम का विशेष सफाई अभियान बुधवार से शुरू हुआ। इस बार निगम कोई भी कमी नहीं रखना चाहता है। इसलिए ये तय किया है कि आठ चरण में एक महीने तक चलने वाला ये अभियान पुख्ता हो। अभियान के दौरान जब तक एक वार्ड में संपूर्ण सफाई कार्य नहीं हो जाता है तब तक अन्य वार्ड में टीम नहीं जा सकेगी। साथ ही संबंधित वार्ड के पार्षद से भी संतुष्टि प्रमाण-पत्र लिखित में लेना होगा। मतलब, अब यहां सफाई का सर्टिफिकेट पार्षद देंगे।
स्वच्छता रथ रवाना
1 दिसबंर से निगम ने पूरे शहर में जागरूकता के लिए स्वच्छता रथ रवाना किया है। सफाई का संदेश देकर शहरवासियों को साथ जोड़ेंगे। खुले में शौच की प्रथा को समाप्त करने के लिए लोगों को घरों में शौचालय बनवाए जाने के लिए पार्षद प्रेरित करेंगे। ट्रेंचिंग ग्राउंड पर अफसर पहुंचकर जायजा लेंगे।
एेसे आगे बढ़ेगा सफाई अभियान…
1. पहला चरण
– गणेशगंज, सरोजिनी नायडू, डॉ. जाकिर हुसैन, भवानी माता वार्ड, स्वामी विवेकानंद और आनंदनगर वार्ड।
2. दूसरा चरण
– रणजीत वार्ड, छत्रपति शिवाजी वार्ड, राष्ट्रकवि रसखान, कुंडलेश्वर वार्ड, रानी दुर्गावती, नेताजी सुभाषचंद्र वार्ड।
3. तीसरा चरण
– सूरजकुंड, महाराणा प्रताप, हरीगंज, दादा धूनीवाले, लोकमान्य तिलक और लालबहादुर शास्त्री वार्ड।
4. चौथा चरण
– नीलकंठेश्वर, डॉ. राजेंद्रप्रसाद, पं. रामनारायण उपाध्याय, संजयनगर, महालक्ष्मी और रामेश्वर वार्ड।
5. पांचवां चरण
– किशोर कुमार गांगुली, गुरुनानक, पं. दीनदयाल उपाध्याय, पदमकुंड, हजरत खानशाहवली और महात्मा गांधी वार्ड।
6. छठवां चरण
– जेपी नारायण, संत रैदास, अमर शहीद अशफाक उल्ला, भैरोतालाब, सिंधु सम्राट दाहिरसेन, महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड।
7. सातवां चरण- संत विनोबा भावे, रामकृष्णगंज, हाटकेश्वर, स्व. प्रेमचंद जैन, रविंद्रनाथ टैगोर और अमर शहीद चंद्रशेखर वार्ड।
8. आठवां चरण- सांईराम नगर, सरदार वल्लभभाई पटेल, रामगंज, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, संतोषी माता, जवाहरगंज, डॉ. आंबेडकर व सरदार भगतसिंह वार्ड।
…अभियान के दौरान ये होगा
– कचरा व मलबा उठाएंगे, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, फॉगिंग मशीन, गाजर घास उन्मूलन करेंगे।
इतनी मशक्कत इसलिए
देश के 500 शहरों में 4 जनवरी-2017 से होने वाले सर्वे में खंडवा नंबर वन बने। निकाय मूल्यांकन के 900 अंक, थर्ड पार्टी निरीक्षण के 500 अंक और शहरवासियों की राय के 600 अंक सहित कुल 2000 अंक लाकर रैंकिंग में सबसे ऊपर आने की कोशिश।
– हर तरह से कर रहे हैं तैयारी
विशेष सफाई अभियान, रथ, टे्रंचिंग ग्राउंड के अलावा हर बाजार में 100 मीटर की दूरी पर डस्टबिन लगाने, दोपहर में सफाई के लिए विशेष दल बनाने की योजना है। स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर-1 आना है।
जेजे जोशी, आयुक्त, नगर निगम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो