खंडवा

न्यूनतम पारा 7.4 डिग्री तक लुढ़का, अधिकतम भी 22.5 पर पहुंचा

न्यूनतम पारा 7.4 डिग्री तक लुढ़का, अधिकतम भी 22.5 पर पहुंचा

खंडवाJan 25, 2022 / 10:02 pm

harinath dwivedi

The mercury rolled 2 degrees in bhilwara,The mercury rolled 2 degrees in bhilwara, कोहरे की वजह से शहर से होकर निकले दमोह-सागर-जबलपुर स्टेट हाइवे पर वाहनों की आवाजाही काफी हद तक प्रभावित रही। वहीं ठंड की वजह से रेलमार्ग पर भी ट्रेनें अपने समय से कुछ समय लेटलतीफी से चल रहीं हैं।

खंडवा. शीतलहर का असर होने से मंगलवार को ठिठुरन बढ़ गई। तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क आया। दिनभर चली ठंडी हवाओं से आम जनजीवन प्रभावित होता दिखाई दिया। जिले में शीतलहर की ठंड से बचने के लिए लोग कई तरह के प्रयास करते दिखाई दिए। एक दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आने से मौसम में और अधिक ठंडक घुल गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री रहा। तीन दिन के तापमान पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान में आठ डिग्री की गिरावट आ गई है। यही कारण है कि रातें सर्द होने के साथ ही अब दिन भी ठिठुरन का अहसास दिला रहे हैं। मंगलवार को सुबह से ही मौसम में परिवर्तन बना रहा। कभी गुनगुनी धूप तो कभी बदलियों के साथ ही शीतलहर रही। ऐसे में घर से निकलने वाले लोगों को ठंड से बचने के लिए दिनभर स्वेटर, जर्किन, मफलर टोपियों का सहारा लेना पड़ा। गली मोहल्लों, कालोनियों सहित चौराहों पर लोगों ने अलाव जलाकर ठंडी हवाओं से बचने का जतन किया। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते आगामी दिनों में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ सकता है। तीन दिन के तापमान पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान में आठ डिग्री की गिरावट आ गई है। यही कारण है कि रातें सर्द होने के साथ ही अब दिन भी ठिठुरन का अहसास दिला रहे हैं। मंगलवार को सुबह से ही मौसम में परिवर्तन बना रहा। कभी गुनगुनी धूप तो कभी बदलियों के साथ ही शीतलहर रही। ऐसे में घर से निकलने वाले लोगों को ठंड से बचने के लिए दिनभर स्वेटर, जर्किन, मफलर टोपियों का सहारा लेना पड़ा। गली मोहल्लों, कालोनियों सहित चौराहों पर लोगों ने अलाव जलाकर ठंडी हवाओं से बचने का जतन किया। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते आगामी दिनों में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ सकता है।
——————-
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.