खंडवा

बदमाशों ने किया घर पर पथराव, महिलाओं और बच्चों से मारपीट

बदमाशों ने किया घर पर पथराव, महिलाओं और बच्चों से मारपीट

खंडवाMay 05, 2021 / 12:17 pm

harinath dwivedi

The miscreants pelted stones at home, assaulted women and children

खंडवा. दिव्यांग किशोरी द्वारा पति के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत थाने में दर्ज कराने से आक्रोशित पत्नी ने बदमाशों से फरियादी के पक्ष में आई महिला के घर पर हमला करवा दिया। घटना सोमवार रात 10.30 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के चीराखदान मल्टी रामनगर की है। यहां हथियार लहराते हुए बदमाशों ने जमकर तांडव किया। यहां बदमाशों ने घर पर पत्थर बरसाए, महिलाओं, बच्चियों से मारपीट की और बाइक भी तोड़ दी। जैसे तैसे कर महिलाओं और बच्चों ने घर के बाथरूम में छुपकर जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ बलवा का केस दर्ज किया।
चीराखदान मल्टी निवासी नाबालिग दिव्यांग के साथ रविवार की रात लक्ष्मण पिता सज्जनलाल ने अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की थी। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। पति के पक्ष में थाने पहुंची पत्नी ने कोतवाली थाने में हंगामा भी किया था, जिसके बाद रामनगर चौकी में महिला और अन्य के खिलाफ धारा 188 का केस भी दर्ज हुआ था। शाम को पीडि़त किशोरी और उसकी मां पड़ोस की महिला के घर में रात बिताने चले गए थे। पड़ोसी महिला ने किशोरी के पक्ष में थाने में गवाही दी थी। इस बात से आक्रोशित छेड़छाड़ के आरोपी की पत्नी रीना ने कुछ बदमाशों के साथ जाकर पड़ोसी महिला के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने घर बाहर खड़ी दो बाइक में भी तोडफ़ोड़ की है।
बच्चियों को दी बलात्कार की धमकी
यहां महिला सहित 10 से 12 बदमाशों ने हथियार लहराते हुए महिला के घर पर पथराव किया। जिससे खिड़कियों के कांच फूट गए। पीडि़त दिव्यांग, उसकी मां, घर मालिक महिला और उसकी बेटियों पर भी बदमाशों ने हमला कर दिया। जिसमें दिव्यांग पीडि़त की मां और पड़ोसी महिला की बेटी के सिर में चोट आई है। सभी महिलाएं और बच्चियां बाथरूम में जा छुपे। पीडि़त बालिकाओं ने बताया कि बदमाश उनके साथ रेप करने की धमकी भी दे रहे थे। जैसे तैसे रात काटने के बाद सुबह से महिलाएं और बच्चियां थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर सन्नी, भालू, रघुराज, नाना, हर्ष, यश, रीना पति लक्ष्मण सहित 10 लोगों पर मारपीट, बलवा, कफ्र्यू का उल्लंघन का केस दर्ज किया।

Home / Khandwa / बदमाशों ने किया घर पर पथराव, महिलाओं और बच्चों से मारपीट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.