scriptप्री-मानसून के पहले तापमान पहुंचा 41 के पार | The temperature crossed 41 before the pre-monsoon | Patrika News

प्री-मानसून के पहले तापमान पहुंचा 41 के पार

locationखंडवाPublished: Jun 09, 2022 10:22:43 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

प्री-मानसून के आने के पहले मौसम में अधिक तपित देखने को मिल रही है जहां बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट होने चाहिए वहीं पारा 41 के डिग्री के पार पहुंच रहा है।

temperature-update.jpg

तापमान फुल, बिजली गुल: बिजली का मांग और तामपान दोनों ही नए रिकार्ड बनाने की ओर बढ़ रहे हैं।

खंडवा. प्री-मानसून के आने के पहले मौसम में अधिक तपित देखने को मिल रही है जहां बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट होने चाहिए वहीं पारा 41 के डिग्री के पार पहुंच रहा है। गुरुवार को दिन का तापमान 41.5 डिग्री तो रात का 28.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून भी चार से पांच दिन बाद ही प्रवेश करेगा। इसके पहले मानसून को लाने के लिए हवा पूरा जोर लगा रही है। पिछले एक सप्ताह में हवा की दिशा बदलने के साथ ही रफ्तार भी दोगुनी हो चुकी है।
जिले में पिछले छह से सात दिनों से दक्षिण पश्चिम मानसूनी हवा गुजरात व राजस्थान से होकर पहुंच रही है। बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम नहीं बनने से यह अपने साथ मानसूनी बादल नहीं ला पा रही। इससे तापमान में कमी दर्ज नहीं हो रही है। आंशिक रूप से बादलों के पहुंचने से यह उमस का कारण बन रहे हैं। रात को भी तापमान 28 डिग्री तक दर्ज हो रहा है।
जून में भी नहीं मिली राहत
इस वर्ष अप्रैल में कोई भी चक्रवाती सिस्टम नहीं बना था। इससे तापमान में लगातार बढ़त रही। मई में अरब सागर या बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम सक्रिय नहीं हो सका। इससे तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। जून में भी प्री-मानसून की देरी से यह 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। जिले में पिछले छह से सात दिनों से दक्षिण पश्चिम मानसूनी हवा गुजरात व राजस्थान से होकर पहुंच रही है। बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम नहीं बनने से यह अपने साथ मानसूनी बादल नहीं ला पा रही। इससे तापमान में कमी दर्ज नहीं हो रही है। आंशिक रूप से बादलों के पहुंचने से यह उमस का कारण बन रहे हैं। रात को भी तापमान 28 डिग्री तक दर्ज हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो