scriptMirecal: 110 की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन से गिरी 2 साल की बच्ची, फिर कैसे बना फरिश्ता किसान | The train Khandwa fell 2 years of girl live bachi | Patrika News

Mirecal: 110 की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन से गिरी 2 साल की बच्ची, फिर कैसे बना फरिश्ता किसान

locationखंडवाPublished: Nov 13, 2017 09:44:35 am

मध्यप्रदेख के खंडवा-बुरहानपुर के बीच आसीरगढ़ में उदना सुपरफास्ट से खेल-खेल में २ साल की बच्ची गिर गई। खेत में काम कर रहे किसान ने बचाया।

The train Khandwa fell 2 years of girl, live bachi

The train Khandwa fell 2 years of girl, live bachi

खंडवा/बुरहानपुर. चलती ट्रेन से गिरी दो साल की बालिका बुरी तरह घालय हो गई है। बालिका ट्रेन में अपने माता-पिता के साथ जा रही थी। गाड़ी में भीड़ नहीं होने से वह खेल रही थी, खेलते समय अचानक वह दवाजे से बाहर जा गिरी। माता-पिता ने अगले स्टेशन पर चेन पुलिंग कर गाड़ी रोकी। तब तक ट्रेक पर पड़ी बच्ची को यहां से गुजर रहे एक चरवाहे ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

आसीरगढ़ के पास हादसा, मालगाड़ी से पहुंचे आसीरगढ़
बालिका की स्थिति गंभीर है, उसे इंदौर रैफर कर दिया है। बालिका रोशनी पिता संदीप निवासी गया, उत्तरप्रदेश माता-पिता के साथ जा रही थी। वह गुजरात के उदना से साप्ताहिक विशेष ट्रेन से गया जा रहे थे। शाम ४.३० बजे करीब बुरहानपुर स्टेशन से आगे असीरगढ़ के पास यह हादसा हुआ। पिता संदीप ने बताया कि बालिका ट्रेन में खेल रही थी। खेलते हुए वह दरवाजे के पास पहुंची, तभी अचानक गाड़ी को झटका लगा और बालिका चलती ट्रेन से नीचे जा गिरी। हादसा इतनी जल्दी हुआ की वह कुछ समझ नहीं पाए। हादसे के बाद माता-पिता ट्रेन में ही बिलखने लगे। यात्रियों ने उन्हें संभाला और अगले स्टेशन पर गाड़ी रोक।

माता-पिता मालगाड़ी से पहुंचे निंबोला
ट्रेन रोकने के बाद स्टेशन पर कर्मचारियों को उन्होंने सारी बात बताई। कर्मचारियों ने यहां से जा रही मालगाड़ी को रोका और मालगाड़ी से माता-पिता निंबोला स्टेशन तक पहुंचे। तब तक उन्हें बालिका के अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिल गई थी। निंबोला से दोनों ऑटो में बैठकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां बालिका की हालत देखकर वह दोनों बेसूध हो गए।

बालिका की आवाज सुनकर बचाई जान
सुनील यादव ने बताया कि उनका भतीजा विनोद भैस चराकर वापस आ रहा था। तभी ट्रेक के बीच से उसे किसी के रोने की आवाज आई। उसने आकर मुझे बताया। जाकर देखा तो बालिका वहां जख्मी पड़ी हुईथी। इसकी जानकारी पुलिस व जीआरपी को दी। एंबुलेंस १०८ मौके पर आई और बालिका को वह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बालिका को सिर में गंभीर चोट है और उसे ऑक्सीजन पर रखा है।

ट्रेंडिंग वीडियो