scriptतीन साल बाद इंदिरासागर बांध पूरी क्षमता पर भरा, गेट खोलकर छोड़ रहे पानी | Three years later, the Indira Sagar dam filled up to 262.13 m. | Patrika News

तीन साल बाद इंदिरासागर बांध पूरी क्षमता पर भरा, गेट खोलकर छोड़ रहे पानी

locationखंडवाPublished: Sep 18, 2019 12:27:00 am

सीजन में पहली बार बांध पूरी क्षमता समुद्र सतह से 262.13 मीटर तक भरा

Three years later, the Indira Sagar dam filled up to 262.13 m.  

Three years later, the Indira Sagar dam filled up to 262.13 m.  

खंडवा. इस सीजन में लगातार बारिश और ऊपरी हिस्सों के बांधों के गेट खोलकर छोड़े गए पानी के कारण मंगलवार को इंदिरासागर बांध अपनी पूरी क्षमता पर भर गया। पिछले तीन वर्षों में यह पहला मौका है जब सितंबर माह में इंदिरासागर बांध अपनी पूरी क्षमता समुद्र सतह से 262.13 मीटर तक लबालब हो गया। इसके पहले वर्ष 2016 में औसत से अधिक बारिश होने पर बांध अपनी पूरी क्षमता पर भरा था। बांध प्रबंधन की मानें तो इंदिरासागर बांध को 262.13 मीटर की क्षमता तक भरने की अनुमति वर्ष 2012 में मिली थी। इसके बाद से आठ वर्षों में इस साल पांचवीं बार बांध अपनी पूरी क्षमता पर भरा है। बांध के जलस्तर को देखते हुए प्रबंधन ने बिजली उत्पादन की गति बढ़ाई है। वहीं गेटों की साइज बढ़ाकर अधिक मात्रा में पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। ताकि बांध के जलस्तर को नियंत्रण में रखा जा सके।
बांध के 12 गेटों को तीन मीटर तक खोला
बांध लबालब होने के बाद जलस्तर नियंत्रण में रखने के लिए प्रबंधन ने मंगलवार शाम 6.30 बजे बांध के 12 गेटों को तीन मीटर की ऊंचाई तक खोला गया है। वहीं टरबाइन चलाकर बिजली उत्पादन किया जा रहा है। इस दौरान गेट और टरबाइन से प्रति सेकंड 10790 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। यदि बांध का जलस्तर बढ़ता है तो आने वाले समय में गेटों की साइज ओर बढ़ाई जाएगी। इधर, इंदिरासागर से छोड़ा गया पानी ओंकारेश्वर पहुंचने लगा है। इस कारण ओंकारेश्वर बांध से भी पानी छोडऩे की क्षमता को बढ़ाया गया है।
इन वर्षों में भरा था बांध
-17 सितंबर 2012

-06 सितंबर 2013
-16 सितंबर 2014

-02 अक्टूबर 2016
-17 सितंबर 2019

बांधों की स्थिति….

इंदिरासागर बांध
-बांध का जलस्तर- 262.13 मीटर

-खुले गेटों की स्थिति- 12
-छोड़ा जा रहा पानी- 10790 क्यूमेक्स
ओंकारेश्वर बांध…

-बांध का जलस्तर- 192.97 मीटर
-खुले गेटों की स्थिति- 14

-छोड़ा जा रहा पानी- 12500 क्यूमेक्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो