scriptWeather update: कमजोर पड़े मानसून ने पकड़ी रफ्तार, प्रदेश में अब इस दिन से होगी झमाझम बारिश | Weather update: system made in Bay of Bengal, will rain from July 7 | Patrika News

Weather update: कमजोर पड़े मानसून ने पकड़ी रफ्तार, प्रदेश में अब इस दिन से होगी झमाझम बारिश

locationखंडवाPublished: Jul 04, 2020 10:35:27 pm

मानसून कमजोर पडऩे से बारिश पर लगा ब्रेक, वातावरण में बढ़ी उमस से लोग हलाकान

Weather update: system made in Bay of Bengal, will rain from July 7

Weather update: system made in Bay of Bengal, will rain from July 7

खंडवा. भीषण उमस और गर्मी से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है। बंगाली की खाड़ी में एक बार फिर सिस्टम सक्रिय हुआ है। जिसके असर से खंडवा में झमाझम बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार से खंडवा में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वहीं 5 से 7 जुलाई के बीच झमाझम बारिश होगी। दस्तक के बाद मानसून कमजोर पड़ा है। इस कारण बारिश की लंबी खेंच हुई है, लेकिन सिस्टम सक्रिय होने से बारिश की उम्मीदें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में निम्न परत के बादल छाए रहे। इसके असर से दोपहर में उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। इस दौरान वातावरण में आद्र्रता 60 फीसदी रही और हवाएं चार किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। वातावरण में नमी कम होने और बादल छाने से उमस बढ़ी है। इससे लोग परेशान हैं। यहां बता दें खंडवा में आखिरीबार बारिश 28 जून को दो मिमी हुई थी। इसके बाद से बारिश पर ब्रेक लगा है। अब तक खंडवा में 284 मिमी बारिश हो चुकी है।
पारे ने किया परेशान, 36 डिग्री तक पहुंचा
बारिश के मौसम में शहर के दिन और रात के पारे में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उमस के साथ ही बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं। यदि पिछले एक सप्ताह के तापमान पर नजर दौड़ाए तो दिन का पारा 32 से 36.5 डिग्री के बीच बना हुआ है। वहीं रात का तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर हैं। ऐसे में दिन के पारे में बढ़ोतरी होने से गर्मी असर दिखा रही हैं। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम पारा 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज से खंडवा में बारिश की उम्मीद
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया बारिश नहीं होने के कारण वातावरण में उमस बढ़ी है। हालांकि खाड़ी में सिस्टम सक्रिय हुआ है। इसके असर से खरगोन और बुरहानपुर में बारिश शुरू हो गई है। वहीं खंडवा में शनिवार से हल्की बारिश होने की उम्मीद है। 5 से 7 जुलाई के बीच झमाझम बारिश होगी। इस दौरान लगातार बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश के असर से दिन और रात के पारे में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो