scriptइंग्लैंड की दुल्हनों को भाया एमपी के इस शहर का मखमल | Wedding Dress Burhanpur News | Patrika News

इंग्लैंड की दुल्हनों को भाया एमपी के इस शहर का मखमल

locationखंडवाPublished: Oct 21, 2019 08:05:15 pm

Submitted by:

deepak deewan

दुल्हनों को भाया एमपी के इस शहर का मखमल

Wedding Dress Burhanpur News

Wedding Dress Burhanpur News

बुरहानपुर. सिटी वॉक फेस्टिवल में बुरहानपुर का इतिहास फिर सामने आ गया। शनिवार को गांधी चौक से कलेक्टर राजेश कुमार कौल, एएसपी महेंद्र तारनेकर ने सिटी वॉक की शुरुआत की। मुमताज से ताज तक के सफर में बच्चों को कई उपयोगी जानकारियों से अवगत कराया गया।

बुरहानपुर था कपड़े की सबसे बड़ी मंडी
ग्रुप लीडर शहजादा आसीफ खान ने बताया कि मुगल समय में बुरहानपुर कपड़े की सबसे बड़ी मंडी हुआ करती थी, यहां बनने वाला कपड़ा अंग्रेज इंग्लैंड ले जाकर शादी में दुल्हन के लिए वेडिंग ड्रेस तैयार करते थे। यहां का कपड़ा इतना प्रसिद्ध था।

जैनाबाद में बसता था शहर
ग्रुप लीडर ने बच्चों को बताया कि 400 साल पहले अधिकांश शहर जैनाबाद में बसता था। यहां पर कपड़े की मंडी, कागज बनाने का कारखाना था। यहां का कपड़ा इतना प्रसिद्ध था कि देश विदेशों में जाता था। इंग्लैंड की महिलाओं को यहां का मखमल खूब भा गया था। अंग्रेज लोग यहां के मखमल के कपड़े की ही दुल्हन के लिए वेडिंग ड्रेस बनाते थे। इसके बाद यहां से जैनाबाद की सराय में ले गए। यहां बताया कि पहले यहां 67 कमरे हुआ करते थे। जहां मेहमान रुकते थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो