scriptभाई का आरोप- बहन से मारपीट कर जबरदस्ती पिला दिया कीटनाशक | woman killed by drinking pesticide, brother charged with murder | Patrika News

भाई का आरोप- बहन से मारपीट कर जबरदस्ती पिला दिया कीटनाशक

locationखंडवाPublished: Oct 22, 2018 09:44:10 pm

ग्राम बिजौरा में पारिवारिक कलह के चलते महिला ने कीटनाशक पी लिया। महिला की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।

woman killed by drinking pesticide, brother charged with murder

woman killed by drinking pesticide, brother charged with murder

खंडवा. ग्राम बिजौरा में पारिवारिक कलह के चलते महिला ने कीटनाशक पी लिया। महिला की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई ने ससुराल पक्ष पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सुनीता पिता राजेश नरकेश (२२) निवासी बिजौरा के बीच रविवार को विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साई सुनीता ने कीटनाशक पी लिया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सुनीता की मौत हो गई। सोमवार को मृतका के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। यहां मृतका के भाई नरेंद्र ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा जीजा राजेश अक्सर बहन के साथ विवाद कर मारपीट करते थे। दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसमें उन्होंने बहन को जबरदस्ती कीटनाशक पिलाया है। फोन लगाकर बताया, बहन ने कीटनाशक दवा पी ली है। जानकारी मिलते ही घर पहुंचा और बहन को अस्पताल लेकर जा रहा था तो रास्ते में जीजा ने बहन को अपनी बाइक पर बैठाया और अस्पताल लेकर पहुंचे। मामले में जावर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
पारिवारिक विवाद में महिला ने खुद को लगाई आग, मौत
खंडवा. कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारिया रोड स्थित श्रीनगर कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने खुद को आग लगा ली। आग से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गंगाबाई पति आशीष बलाही (३५) निवासी श्रीनगर कॉलोनी रविवार रात घर पर थी। रात करीब ९.३० बजे गंगाबाई का पति से पारिवारिक विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। जिससे गुस्साई गंगा ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। कमरे से आग की लपटे देख हडक़ंप मच गया। परिजन और पड़ोसियों की मदद से महिला की आग बुझाई और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह गंगाबाई ने दमतोड़ दिया। घटनाक्रम की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। वहीं एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो