बहू से की छेड़छाड़, समझाने गए ससुर से मारपीट
खंडवा. खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम ढकोची में महिला से छेड़छाड़ कर ससुर से मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे 35 वर्षीय महिला अपने घर में थी। इसी दौरान आरोपी सरदार भिलाला पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया। तभी घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पीडि़ता का ससुर आरोपी को समझाइश देने गया तो आरोपी ने ससुर के साथ मारपीट की। इसमें ससुर घायल हुआ है। विवाद होते देख आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। वहीं पीडि़ता ने खालवा थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया। वहीं आरोपी सरदार को गिरफ्तार कर लिया है।