scriptकांग्रेस की चेतावनी 14 तक नहीं डाली किस्त तो अधिकारियों को करेंगे नजरबंद | Pradhan Mantri Awas Yojana: Womens Protest In Nagig Nigam burhanpur | Patrika News

कांग्रेस की चेतावनी 14 तक नहीं डाली किस्त तो अधिकारियों को करेंगे नजरबंद

locationखंडवाPublished: Dec 08, 2017 08:06:18 pm

प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को धनराशि नहीं मिलने पर गुरूवार को उनका गुस्सा फूटा।

PM Awas Yojana: Womens Protest In  burhanpur

PM Awas Yojana: Womens Protest In burhanpur

बुरहानपुर. प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को धनराशि नहीं मिलने पर गुरूवार को उनका गुस्सा फूटा। कांग्रेस के साथ महिलाओं ने नगर निगम का घेराव कर लिया। एक घंटे तक निगम परिसर में हंगामा चलता रहा। निगम में वरिष्ठ अधिकारी और महापौर-निगमाध्यक्ष नहीं थे। कांग्रेस ने अधिकारियों को बुलाकर चेतावनी दी है कि १४ दिसंबर तक यदि खातों में राशि जारी नहीं हुई, तो १५ दिसंबर को नगर निगम का घेराव कर सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यालय में नजर बंद कर दिया जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने बताया कि पीएम आवास योजना ने ठंड के मौसम में लोगों को बेघर कर दिया है। अपना घर बनाने की चाहत में लोगों ने आशियाने तो तोड़ दिए। लेकिन अब निगम से रुपए नहीं मिलने से वह परेशान है। पहिल किश्त आने के बाद मकान तोड़कर लोग महिनों से किश्त का इंतजार कर रहे है। कई लोग किराए के मकानों में रह रहे है। लेकिन निगम अधिकारी उनकी सुध नहीं ले रहे। पहली किश्त का काम होने के बाद अधिकारी निरीक्षण के लिए भी नहीं जा रहे है। उन्होंने कहा कि अगर १४ की शाम तक लोगों के खातों में रूपए नहीं आए, तो १५ को निगम कार्यालय से कोई अधिकारी-कर्मचारी बाहर नहीं जा पाएंगा। घेराव के बाद कांग्रेस ने निगम को ज्ञापन देकर १४ दिसंबर तक राशि जारी करने को कहा है। इस दौरान पार्षद गौरी शर्मा, अमर यादव, इस्माइल अंसारी व सरीता भगत आदि मौजूद थे।
किश्त के लिए काट रहे निगम के चक्कर

शेख शकील ने बताया कि ६ माह पहले उन्हें पहली किश्त मिली थी। रूपए खत्म होने के बाद वह दूसरी किश्त का इंतजार कर रहे है। लेकिन निगम अधिकारी सहि जवाब नहीं दे रहे। फरीदा बी ने बताया पीएम आवास की सूची में उनका नाम आया था, लेकिन दो माह बाद भी पहली किश्त ही नहीं आई है। इससे वह काम भी शुरू नहीं कर पा रहे है। फरजाना बी ने बताया वह किराए के मकान में रह रही है। वही किश्त नहीं आने से काम भी नहीं हुआ है।
किराए देने के लिए हो रहे परेशान
नेता प्रतिपक्ष अकिल औलिया ने बताया कि मकान बनाने के लिए लोगों ने अपने मकान खाली कर किराए के मकानों में रह रहे है। चार-चार माह से किश्त नहीं आने के चलते हजारों रुपए उन्हें किराए के लिए देना पड़ रहे है। जितना खर्च वह मकान में करेंगे, उससे ज्यादा तो किराए में जा रहे है। शासन योजना संचालन के नाम पर लोगों से मजाक कर रही है। वहीं अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है।
15 दिसंबर तक हितग्राहियों के खातों में पीएम आवास योजना की किस्त डल जाएगी। इसकी पूरी प्रक्रिया हम समय रहते कर लेंगे। बीजी गुप्ता, कार्यपालन यंत्री नगर निगम बुरहानपुर

ट्रेंडिंग वीडियो