scriptअब नौ दिन नौपता का लॉकडाउन, घर में रहें, सुरक्षित रहें | 9 Day stay at home, stay safe | Patrika News

अब नौ दिन नौपता का लॉकडाउन, घर में रहें, सुरक्षित रहें

locationखरगोनPublished: May 25, 2020 08:07:45 pm

Submitted by:

Gopal Joshi

-नौपता के पहले दिन 46 डिग्री रहा तापमान, सीजन का सबसे गर्म दिन

9 Day stay at home, stay safe

नौपता के पहले दिन 46 डिग्री रहा तापमान

खरगोन.
कोरोना संक्रमण को लेकर बीते ६० दिनों से घरों में कैद लोगों को अब अगले नौ दिन सूरज के तीखे तेवरों से भी बचना होगा। सोमवार से नौपता की शुरुआत हो गई। पहले ही दिन सूरज ने आग उगली। तापमान ४६ डिग्री दर्ज किया गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अब अगले नौ दिनों तक प्रचंड गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ेगा।
नौपता के पहले दिन सुबह से ही सूरज उग्र रहा। १० बजे से ही तापमान ३८ डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद लगातार इसमें बढ़ोत्तरी होती गई और दोपहर 3 बजे तक तापमान ४६ डिग्री पर जा पहुंचा। चिलचिलाती धूप के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों को हलाकान किया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिन इसी तरह गर्मी होगी। तापमान बढऩे के आसार है। गर्मी की वजह से लोगों को दिनभर जुझना पड़ा। कुलर-पंखों ने भी दम तोड़ दिया। शाम करीब ७ बजे तक भी तपन बरकरार रही। लोगों को उमस ने भी खासा परेशान किया।
तरबूज, आईस्क्रीम के बगैर निकल रही गर्मी
स्वर्णकार कॉलोनी निवासी दीपक पगारे ने बताया हर साल गर्मी में तरबूज, आईस्क्रीम का सहारा रहता है लेकिन अबकि बार इनके दर्शन तक नहीं हुए। इनके बगैर ही गर्मी का सामना कर रहे हैं। उधर इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालकों के लिए भी यह गर्मी परेशानी लेकर आई। लॉकडाउन के चलते व्यापार चौपट हो गया।
कोरोना की भेंट चढ़ गया आईस्क्रीम कारोबार
आईस्क्रीम दुकान संचालक मनीष महाजन ने बताया इस बार गर्मी में अब दुकानें नहीं खोल पाए हैं। हर साल गर्मी में रोजाना चार हजार से पांच हजार रुपए का व्यापार होता था लेकिन इस बार सब चौपट हो गया।
46 डिग्री पर पहुंचा तापमान
खरगोन में सोमवार सीजन की सबसे प्रचंड गर्मी रही। यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान २४.६ डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को रविवार की तुलना में 0.4 डिग्री अधिक तापमान रहा। रविवार को खरगोन में 45.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक तेज गर्मी के आसार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो