scriptदो साल बाद छाया रंगों के पर्व का उल्लास, खूब जमा होली का रंग | After two years, the joy of the festival of colors | Patrika News

दो साल बाद छाया रंगों के पर्व का उल्लास, खूब जमा होली का रंग

locationखरगोनPublished: Mar 19, 2022 09:56:24 pm

Submitted by:

Gopal Joshi

-दो साल बाद लोगों जमकर चढ़ा होली का रंग, होली के रसिया गीत पर ब्रजधाम हवेली में थिरके लोग-ब्रजधाम हवेली में मना ढोल उत्सव, ठाकुरजी के चार विशेष दर्शनों में श्रदालुओं ने जमकर खेली होली

After two years, the joy of the festival of colors

खरगोन. ब्रज धाम हवेली में जमकर उड़ा गुलाल।

खरगोन.
कोरोनाकाल के बीते दो साल होली के पर्व को भी निगल गया था। लेकिन इस बार रंगों का यह त्योहार खुशियां लेकर आया है। धूलेंडी पर इसकी बानगी भी दिखी। गली-मोहल्ले रंगों से सराबोर हो गए। धार्मिक स्थलों पर भी जमकर रंग बरसा। स्थानीय ब्रजधाम हवेली में ढोल उत्सव मनाया गया। ब्रज की तर्ज पर लोगों ने ठाकुर जी के साथ जमकर होली खेली।
ढोल उत्सव को लेकर ठाकुर जी के चार विशेष दर्शन के दौरान श्रदालुओं का सैलाब उमड़ा वहीं होली की धूम रही। रंगों की बौछार के बीच होली का रंग सिर चढ़कर बोला। अवनी ग्राम स्थित ब्रजधाम हवेली में ब्रज की तर्ज पर 40 दिन तक होली का उत्सव चलता है। होली के अवसर पर अंतिम दिन लोगों में अच्छा खासा उत्साह देखा गया। कोविड के कड़वे अनुभव भूलकर लोगों ने होली का आनंद उठाया। मंदिर परिसर में प्राकृतिक रंगों की होली खेली गई। हर कोई श्रदालु मुखिया जी की पिचकारी से रंगो की बौछार अपने ऊपर डलवाने के लिए आतुर नजर आए। मंदिर में होली के रसिया गीत की धूम रही। परिसर होए-होए होली है की गूंज से गंूज उठा। मंदिर के मुखिया दिनेश कुमार पुरोहित ने बताया ब्रजधाम हवेली में 40 दिन ब्रज की तर्ज फाग उत्सव मनाया जाता है।
ब्रज के रसिया गीत सुनने आते हैं श्रद्धालु
रसिया गीत गाने वाले दीपक महाजन, रमेशचन्द्र महाजन ने बताया होली के दिन चार दर्शन में ठाकुर जी के दर्शन के दौरान ब्रज के रसिया गीत सुनने के लिए श्रदालु मंदिर पहुंचे। द्वारकादास महाजन ने कहा- ब्रज की तर्ज पर होली यहॉ खेली गई। दो वर्षो से कोरोना के चलते होली से दूर लोगों ने इस वर्ष होली का जमकर आनंद उठाया। इसी तरह शहर में भी जगह-जगह धूलेंडी की धूम नजर आई।
रंगपंचमी पर निकलेगी गैर
दो साल बाद सरकारी गैर भी निकाली जाएगी। इसका आयोजन नगरपालिका द्वारा किया जाएगा। बीते दो सालों से कोरोना के चलते इस पर भी पाबंदी रही थी, लेकिन इस बार इसे लेकर खासा उत्साह लोगों में नजर आ रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो