आदिवासी महिला सीट पर कई दावेदार गोगावां जनपद में कुल 19 सीट हैं। इसमें सात पर कांग्रेस और 12 क्षेत्रों में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी चुने गए। अध्यक्ष की सीट अजजा महिला आरक्षित होने से कई दावेदार सामने आ रहे हैं। ऐसे में कुर्सी हथियाने के लिए जोर-अजमाईश चल रही है।
जिले से बाहर भेजने की बात जनपद क्षेत्र की जिन छह सदस्यों के गायब होने की बात कही जा रही है। उनमें सिरोटी जोजनखेड़ी से भारत, कुकडोल से कुंवरसिंह जमरे, उमरखली से कमलीबाई-गुलाबचंद, मांगरुल से सोनाबाई-मोतीलाल और कोठा से कृष्णपाल मंडलोई आदि का नाम सामने आया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि परिहार सभी छह सदस्यों को अपने साथ लेकर जिले के बाहर चले गए। सदस्यों को अपने परिवार के लोगों से भी मिलने और बात नहीं करने दी जा रही है।
अपनी बात रखी...
अपनी बात रखी...
भाजपा एक परिवार है। इसमें हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। गोगावां क्षेत्र के कार्यकर्ता भी अपनी बात लेकर आए थे। किसी भी थाने क्षेत्र में किडनेपिंग की रिपोर्ट दर्ज नहीं है। जिपं व जनपद अध्यक्ष को लेकर संगठन की ओर से अभी कोई घोषणा नहीं की। कार्यकर्ताओं को समझा दिया है।
राजेंद्र राठौर, जिलाध्यक्ष भाजपा और इधर...कांग्रेस के निर्वाचित जिपं सदस्य पहुंचे भोपाल, कमलानाथ से भेंट जिला पंचायत में अध्यक्ष की सीट खोने का डर भाजपा के साथ कांग्रेस को भी है। इसलिए निर्वाचित सदस्यों को सेफ जोन में रखने के लिए आलाकमान भी अलर्ट है। सूत्रों से खबर है कांग्रेस के निर्वाचित सदस्य की भोपाल में परेड हुई। इन्हें अरुण यादव अपने साथ लेकर पहुंचे है। यादव के नेतृत्व में ही सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ से भेंट की। इनमें कुछ सनावद निकाय के निर्वाचित पार्षद भी शामिल हैं। इस दौरान भगवानपुरा के विधायक केदार डावर भी मौजूद थे। दरअसल, कांग्रेस की ओर से यह पूरी कवायद सेंधमारी से बचने और सदस्यों को टूटने से बचाने को लेकर हो रही है। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत के 26 सीटों में से 12 पर कांग्रेस और 10 भाजपा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। वहीं चार सीटों पर निर्दलीय चुने गए। बहुमत के लिए 14 का जादूई आंकड़ा चाहिए।