script

वजन घटाने से मूड सही करने तक, हैरान कर देंगे काजू के ये फायदे

locationखरगोनPublished: Nov 07, 2018 01:00:34 pm

Submitted by:

Faiz Faiz Mubarak

वजन घटाने से मूड सही करने तक, हैरान कर देंगे काजू के ये फायदे

health news

वजन घटाने से मूड सही करने तक, हैरान कर देंगे काजू के ये फायदे

खरगोनः आजकल की भागदौड़ भरे जीवन में लोगों का तनावपूर्ण रहना स्वभाविक है। ऐसे में घर परिवार में तनाव बने रहने और पारिवारिक बिगाड़ का कारण भी बन जाती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है कि, छोटी -छोटी बातों पर आपका मूड खराब हो जाता है तो हम आपके लिए बड़ी लाभकारी चीज़ लेकर आए हैं और वह लाभकारी चीज़ है काजू। 2-3 काजू का रोज़ाना नियमित सेवन करने से मानसिक तनाव कम करता था। हालांकि, आमतौर पर किसी स्वीट डिश में काजू डालकर खाया जाता है, जिसे एक स्वाद मात्र के रूप में लिया जाता है। लेकिन, इसका नियमित सेवन हमारे लिए बड़ा लाभकारी हो सकता है। आइये जानते हैं, उन खास फायदों के बारे में…।

-वज़न घटाए

विटमिन E से भरपूर काजू आपका वजन घटाने में मदद करता है। इसके अलावा काजू के तेल का कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में खास इस्तेमाल किया जाता है। यही नहीं काजू मूड सही करने का भी काम करता है।

-बाल और त्वचा बनाए सुंदर

काजू को एनर्जी का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। इसे खाने से सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। काजू में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है इसलिए इसे खाने से बाल और त्वचा स्वस्थ और सुंदर हो जाते हैं।

-तनाव घटाए

अगर आमतौर पर आपका मूड थोड़ी सी बात पर भी खराब हो जाता है तो 2-3 काजू खाने से आपको इस समस्या में आराम मिल सकता है।इसके अलावा काजू आयरन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है इसलिए खून की कमी को दूर करने के लिए आप इसे खा सकते हैं।

-कॉलेस्ट्रॉल घटाए

काजू कॉलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। इसमें प्रोटीन अधिक होता है और यह जल्दी पच जाता है। काजू में मौजूद मोनो सैचुरेटड फैट दिल को स्वस्थ रखता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।

-केल्शियम बढ़ाए

काजू में प्रोटीन अधिक होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। हालांकि, काजू खाने से सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो