scriptदिनभर तेज धूप के बाद शाम को छाए बादल, 20 मिनट बारिश | Clouds covered in the evening after strong sunshine throughout the day | Patrika News

दिनभर तेज धूप के बाद शाम को छाए बादल, 20 मिनट बारिश

locationखरगोनPublished: Jun 11, 2022 12:43:42 am

Submitted by:

Amit Onker

बिजली गुल होने से मेंटनेंस की खुली पोल, बारिश थमने के बाद उमस ने किया बेहाल

rain

खरगोन शहर में २० मिनट तक बारिश हुई।

खरगोन. भीषण गर्मी का दंश झेल रहे शहरवासियों के लिए शुक्रवार शाम 5 बजे बीस मिनट राहत और सुकून लेकर आए। दिनभर तेज धूप के बाद शाम को अचानक मौसम बदला। बादल छाए और बीस मिनट झमाझम बारिश हुई। प्रि-मानसून की दस्तक के साथ ही आसमान से गिरी अमृत बूंदों ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। तापमान में भी गिरावट आई। गलियों से पानी बह निकला। इस दौरान बिजली भी बंद हो गई। बारिश थमने के बाद उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।

अबकि बार गर्मी ने बीते 12 साल के रिकॉर्ड तोड़े। अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचा था। नवतपा की समाप्ति के बाद भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री व इसके आसपास बना हुआ है। शुक्रवार को हुई बारिश ने कुछ हद तक गर्मी से राहत दिलाई। उधर, बीस मिनट ही सही लेकिन इस बारिश ने किसानों को भी सुकून दिया है। जिले में कई किसानों ने गर्मी के कपास की बोवनी की है। ट्यूबवेल, कुओं में पानी कम होने लगा है। ऐसे में यह बारिश उन फसलों के लिए भी ऑक्सीजन का काम करेगी।

40 डिग्री से नीचे आया तापमान, न्यूनतम बढ़ा
शुक्रवार को मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा है। जून में पहली बार तापमान 40 डिग्री से नीचे आया। जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री व न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पूर्व गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री व न्यूनतम 27.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

चिरिया. पहाड़ी अंचल में शुक्रवार को मौसम की पहली जोरदार बारिश की है। हवा के साथ दोपहर में तेज बारिश हुई। जिससे मौसम में ठंडक घूल गई।


सेगांव. ग्राम में प्री-मानसून की पहली बारिश से शुक्रवार दोपहर को हुई। इससे किसानों के चेहरे पर आयी खुशी। लगभग आधे घंटे तक अच्छी बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से भी थोड़ी निजात मिलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो