scriptआज मनेगी होली, यदि बरतें सावधानी तो फिर काहे को रोना, होली खेलें, मगर सूखे रंगों से | Corona virus | Patrika News

आज मनेगी होली, यदि बरतें सावधानी तो फिर काहे को रोना, होली खेलें, मगर सूखे रंगों से

locationखरगोनPublished: Mar 13, 2020 06:47:29 pm

Submitted by:

Gopal Joshi

कोरोना वायरस-नहीं निकलेगी नगरपालिका की गेर, प्रशासन की अपील, भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं, हाथ जोड़कर सूखे रंगों से होली खेले

Corona virus

खरगोन. रंगपंचमी के एक दिन पूर्व ही युवाओं ने एक दूसरे को सूखे रंग लगाकर पर्व मनाया।

खरगोन.
होली का मुख्य दिन रंगपंचमी शनिवार को है। इस दिन अंचल सहित पूरा शहर रंगों से सराबोर होगा। लेकिन अबकि बार रंगों के इस पर्व को कोरोना वायरस ने बदरंग कर दिया है। रंगपंचमी पर १०६ साल के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि किसी संक्रमण की आशंका के चलते नगरपालिका गेर नहीं निकालेगी। प्रशासन भी अलर्ट है। अपील की जा रही है कि इस बार सूखे रंगों की होली खेली जाए। मेजर गेंदरिंग वालें कार्यक्रमों से दूर रहें और एक मीटर दूरी बनाकर हाथ जोड़कर होली की बधाई दें। यदि आप यह सावधानी बरत रहे हैं तो फिर काहे को रोना। होली खेलें मगर सावधानी भी बरतें।
रंगपंचमी का उल्लास एक दिन पहले ही सिर चढ़कर बोलने लगा। स्कूल-कॉलेज व प्रायवेट जॉब करने वाले युवाओं ने शुक्रवार शाम को ही अपने सहपाठियों को रंगों से सराबोर कर दिया। युवाओं के चेहरे एक दिन पहले ही गुलाल व रंगों से पटे नजर आए। हालांकि इस बार कोरोना वायरस के चलते उत्साह कम जरूर हुआ है लेकिन लोगों ने इस पर्व को मनाने के दूसरे उपाय भी खोज निकाले हैं।
अबकि बार शब्दों की चलेगी पिचकारी
कोरोना वायरस को लेकर रंगों से परहेज करने वाले इस बार सोशल मीडिया के सहारे शब्दों की पुहार करेंगे। सोशल मीडिया चलाने वाले निलेश सुगंधी, जागृति पाटीदार ने बताया इस बार होली नहीं खेलेंगे लेकिन अपने दोस्तों को सोशल मीडिया पर मैसेज कर होली की बधाई देंगे।
बांटेंगे पर्चे, देंगे होली की बधाई
***** की बधाई के लिए कई लोगों ने इस बार ग्रिंटिंग कार्ड छपवाए हैं। वैसे यह प्रचलन पुराना है लेकिन अबकि बार कोरोना वायरस के चक्कर में कई लोगों ने इसे अपनाया है। प्रिंटिंग संचालक विश्वास शर्मा ने बताया इस बार उन्हें अलग-अलग लोगों से ३००० कार्ड छापने के ऑर्डर मिले हैं। इनमें होली के शुभकामना संदेश है।

ट्रेंडिंग वीडियो