प्रत्यक्षदर्शी गोविन्द कमले ने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे नंदा मार्ग निवासी गोविंद कमले और पत्नी अहिल्याबाई (50) नववर्ष एवं रात्रि के पहले दिन कुलदेवी दर्शन के लिए पुनासा जा रहे थे। घर से निकलकर दोनों नावघाटखेड़ी में मोरटक्का पुल पर पहुंचे। यहां नर्मदा के दर्शन कर नारियल चुनरी प्रसाद चढ़ा रहे थे। इसी दौरान मोरटक्का की तरफ जा रही क्रेन की टक्कर से अहिल्याबाई गिर गई और क्रेन चालक महिला को रोंदते हुए निकल गया। मोरटक्का चौकी के पुलिस वाहन से शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने पहुंचकर क्रेन को जब्त किया। जिसे मोरटक्का चौकी पर खड़ा किया है। घटना के चलते कुछ देर तक पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
दामाद और बेटी को भी साथ चलने का बोला था
मृतक महिला के दामाद योगेश कौशल ने बताया कि हर वर्ष नवरात्रि में कुलदेवी के दर्शन के लिए जाते थे। शनिवार को हमें भी साथ में ले जाने का बोल था, लेकिन किसी वजह से नहीं जा पाए। महिला की दो विवाहित बेटियां है। जबकि बेटा जबलपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहा है।
हादसे में महिला की मौत हुई। शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंपा है। क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्रकाश वास्कले, थाना प्रभारी बड़वाह इधर... स्नान के लिए पहुंचे व्यक्ति की डूबने से मौत
बड़वाह. इंदौर से अपने बेटे के साथ अमावस्या पर स्नान के लिए आए व्यक्ति की नर्मदा में डूबने से मौत हो गई। वह नहाते समय गहरे पानी में चला गया था। नाविकों ने उसे किसी तरह बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सको नें उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है। जानकारी के अनुसार इंदौर रोबोट चौराहा निवासी राजेश पिता नाथूलाल शुक्रवार दोपहर एक बजे अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा में स्नान करने के लिए आया था। मोरटक्का पुल के पास स्नान करने के दौरान राजेश स्नान कर रहा था। नहाते हुए अचानक गहरे पानी में चला गया। मौके पर मौजूद नाविक बाबूलाल मंगले एवं संदीप केवट ने उसे बाहर निकाला। 108 को फोन लगाने के बावजूद काफी देर तक नहीं आई तो नाविक राजेश को खटिया पर हाइवे तक ले गए।