महिलाएं आई आगे, बैठी पुलिस के सामने
मौके पर पहुंची पुलिस व आला अफसरों को देख रहवासी महिलाएं आक्रोशित हुई। खूब खरी-खोटी सुनाई। मकानों व दुकानों की देहरी पर बैठी। महिला आरक्षकों ने उन्हें हटाया और कार्रवाई को आगे बढ़ाया।

जेसीबी के ऊपर गिरा मलबा, अटकी अफसरों सांसें
कार्रवाई के दौरान एक दो मंजिला इमारत जेसीबी के ऊपर जा गिरी। कुछ देर के लिए तो प्रशासन भी सन्न रह गया। धूल के गुबार बैठने के बाद जेसीबी चालक को बाहर निकाला। गनिमत रही कि उसे कोई चोट नहीं आई। इस घटना को लोगों ने मोबाइल में कैद कर वायरल भी किया। कुछ देर के लिए तो अफसरों की सांसें भी अटक गई।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, छतों पर तैनात किए जवान
कार्रवाई में किसी तरह की बाधा न हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। रस्सों के सहारे रास्तों को ब्लॉक किया गया। पुलिस जवानों को छतों पर भी तैनात किया जो दूरबीन की सहायता से सतत क्षेत्र पर नजर गढ़ाए रहे। आसमान में ड्रोन उड़ाकर भी स्थिति भांपी।

कहां कितना अतिक्रमण
एसडीएम ने बताया छोटी मोहन टॉकीज क्षेत्र के खसरा नंबर 713 से 238 वर्गमीटर, 204.204 वर्गमीटर के 3 एवं 874 वर्गमीटर के भवन को हटाया व तोड़ा। हटाए गए अतिक्रमण की बाजार मूल्य लागत 4.46 करोड़ रुपए निर्धारित है।

और इधर, रहवासियों ने दर्ज कराया विरोध, कार्रवाई पर आपत्ति
पूर्व पार्षद अल्ताफ आजाद ने पूरी कार्रवाई का विरोध किया है। उन्होंने कहा- लोगों को समय देना था। उन्होंने कहा- प्रशासन उक्त भूमि को अतिक्रमण बता रहा है, जबकि यह जमीन खरीदी गई। कब्जेधारियों के पास रजिस्ट्री व अन्य दस्तावेज हैं। इन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।