script

बड़वाह से भाजपा, भीकनगांव से कांग्रेस आगे

locationखरगोनPublished: Nov 02, 2021 11:37:45 am

Submitted by:

Gopal Joshi

-पीजी कॉलेज में जारी है बड़वाह और भीकनगांव मतगणना, 24 व 25 राउंड होंगे

Eight rounds of counting

दन दोनों विधानसभाओं के मतों की गिनती पीजी कॉलेज खरगोन में हो रही है।

खरगोन.
मंगलवार का दिन भाजपा और कांग्रेस पार्टी के लिए दिल की धड़कने बढ़ाने वाला रहा है। सूर्याेदय के साथ ही यहां पीजी कॉलेज में खंडवा उपचुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए। खंडवा संसदीय क्षेत्र में खरगोन जिले की बड़वाह और भीकनगांव विस भी शामिल हैं। दन दोनों विधानसभाओं के मतों की गिनती पीजी कॉलेज खरगोन में हो रही है। सुबह ११ बजे तक ८ राउंड की गणना हो चुकी है। इसमें फिलहाल तो कांटे की टक्कर दोनों ही दलों के बीच है। बड़वाह से भाजपा को और भीकनगांव से कांग्रेस को लीड मिलती दिख रही है। हर राउंड के साथ मतों का आंकड़ा भी तेजी से बदल रहा है। दोनों ही विस के लिए 24 व 25 राउंड होंगे।
पीजी कॉलेज में मतों की गिनती सुबह ७.३० बजे से शुरू हुई। सबस पहले राउंड में भाजपा को कुल6839 मत पर थी जबकि कांग्रेस को 4806 मत मिले। इसके बाद लगातार राउंड के रिजल्ट सामने आते रहे हैं। आठवें राउंड में भाजपा बड़वाह में आगे और कांग्रेस भीकनगांव में आगे हैं। गिनती का दौर जारी है।
दो विस में दलों के बीच कांटे की टक्कर
उपचुनाव में भाजपा कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। शुरुआती पांच राउंड में बड़वाह विधानसभा में जहां बीजेपी ने शुरुआत से लीड बना रखी है तो वहीं कांग्रेस ने भीकनगांव में चौथे राउंड में बीजेपी को पीछे छोड़ा है। मतगणना जैसे.जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे चुनावी परिणाम भी लगातार बदल रहे हैं। कुल मिलाकर चुनाव जीत का सेहरा किस दल के सिर होगा यह देखने वाली बात होगी।
ेकेंद्र पर पुख्ता बंदोबस्त
मतगणना स्थल पर सुबह पांच बजे से ही चहल कदमी बढ़ी। यहां ड्यूटी में लगे कर्मचारियों सहित अभ्यर्थियों की सख्ती से जांच हुई। इसके बाद ही प्रवेश दिया गया। जैसे-जैसे परिणाम आगे बढ़ रहा है भाजपा और कांग्रेस खेमे में सरगर्मी भी तेज हो रही है। दोपहर तक स्थिति और भी स्पष्ट होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो